File Photo
-सीमा कुमारी
दीपावली भारत के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। दीपावली दीपों का त्योहार है। आध्यात्मिक रूप से यह ‘अन्धकार पर प्रकाश की विजय’ का त्योहार है। दीपावली पर धन की देवी लक्ष्मी और बुद्धि एवं शुभता के देव गणपति की पूजा की जाती है।
हमारे समाज में इस पूजा से जुड़ा एक विशेष विधान है कि, दीपावली पर लक्ष्मी और गणेश जी की नई मूर्ति की पूजा होती है। धनतेरस के दिन लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।
लेकिन, भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से हमारा पूजन सफल होता है और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। आइए जानें इस धनतेरस पर आप गणेश-लक्ष्मी की कैसी मूर्ति घर लाएं –