रसोई की इन चीजों से चमकाएं अपना चेहरा, महंगे फेस वॉश और प्रॉडक्ट का बचेगा आपका खर्चा
Homemade Face Wash: महंगे फेस वॉश छोड़ें और किचन की चीजों से पाएं नेचुरल ग्लो। बेसन, दही, शहद, दूध और एलोवेरा से चेहरा साफ करने के आसान घरेलू उपाय जानें।
- Written By: दीपिका पाल
नेचुरल चीजों से स्किन को दें रंगत (सौ.सोशल मीडिया)
Homemade Face Wash: चेहरे के लिए जिस तरह से खानपान बेहतर रखना जरूरी है वहीं पर कई लोग खाने के अलावा महंगे फेस वॉश और ब्यूटी प्रॉडक्ट्स पर खर्च कर देते है। यहां पर केमिकल वाले महंगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करने से चेहरे पर रूखापन और खुजली की समस्या हो जाती है। इसके लिए कई लोग फेस वॉश या क्रीम का इस्तेमाल करने से बचते है। अगर आप भी केमिकल के नुकसान से बचना चाहते है तो नेचुरल चीजों का सहारा ले सकते है।
यहां पर नेचुरल चीजों को खाने या लगाने से स्किन पर नेचुरली निखार आता है। अगर आप आप भी स्किन पर किसी तरह की एलर्जी या जलन से बचना चाहते है तो आपको हम कुछ चीजों के इस्तेमाल से चेहरा चमकाने की बात बता रहे है।
चेहरे के लिए इन नेचुरल चीजों का करें इस्तेमाल
चेहरे के लिए अगर आप नेचुरल चीजों के जरिए अपने चेहरे को सही रखते है तो किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है।
सम्बंधित ख़बरें
World Population Day: बढ़ती आबादी के बीच क्यों जरूरी है जेंडर इक्वालिटी? जानें जनसंख्या दिवस की थीम और महत्व
Raksha Bandhan 2026: क्या पत्नी अपने पति को बांध सकती है राखी? जानें हिंदू धर्म की मान्यता
मॉनसून में स्किन को ग्लोइंग रखने के 8 आसान तरीके, बारिश के मौसम में भी चेहरा रहेगा दमकता
रोज सुबह करें ये 7 योगासन, शरीर रहेगा फिट और दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
1- आप रूखी और बेजान स्किन को हेल्दी रखने के लिए शहद और नींबू का पैक लगा सकते है। दरअसल यह स्किन के लिए शहद एक नेचुरल क्लींजर होता है जो स्किन को मुलायम बनाने का काम करता है। वहीं पर नींबू की बात की जाए तो, दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। इसके अलावा चेहरा साफ करने पर स्किन तुरंत फ्रेश और चमकदार नजर आता है।
2-स्किन के लिए आप सबसे पुराना नुस्खा बेसन और दही का इस्तेमाल कर सकते है। दरअसल यह ऑयली स्किन के लिए बेहतर उपाय होता है। बेसन स्किन से एक्स्ट्रा तेल और गंदगी हटाता है, जबकि दही स्किन को नमी देता है। अगर आप इन दोनों चीजों बेसन और दही को साथ लगाते है तो चेहरा साफ औऱ ताजगी से भरा हो सकता है।
3-अगर आप सेंसिटिव स्किन वाले है तो इसके लिए घरेलू नुस्खा अपना सकते है। एलोवेरा और गुलाब जल का मिश्रण अगर आप स्किन पर पर लगाते है तो स्किन को ठंडक देने का काम करता है। यह स्किन को बिना नुकसान पहुंचाएं साफ करता है।
4-स्किन के लिए आप कच्चे दूध और हल्दी से चेहरे की सफाई कर सकते है। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को गहराई से साफ करता है और हल्दी एंटीसेप्टिक की तरह काम करती है।रात में सोने से पहले इस मिश्रण से चेहरा साफ करने पर स्किन हेल्दी और मुलायम होती है।
ये भी पढ़ें- नारियल का कमाल! क्या आप जानते हैं पानी से तेल तक इसके छिपे सेहत और ब्यूटी सीक्रेट्स?
5-चेहरे पर डेड स्किन जम गई है या टैनिंग हो गई है, तो दही, ओटमील और शहद का मिश्रण लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें. वहीं हल्दी, बेसन और दूध का पतला घोल दाग-धब्बों और टैनिंग को हल्का करने में मदद करता है।
