

शादी से 30 दिन पहले शुरू करें स्किनकेयर रूटीन।
सुबह उठकर पिएं एक गिलास पानी।
रोज करें 15-20 मिनट सूर्य नमस्कार।
Bridal Skincare Routine: शादी की तारीख जैसे-जैसे करीब आती है, हर दुल्हन अपने स्किन केयर और हेयर केयर को लेकर अधिक सजग हो जाती है। कभी कपड़ों की शॉपिंग, कभी ज्वेलरी की पसंद तो कभी पार्लर के अपॉइंटमेंट। इन सबके बीच ब्राइड टू बी अक्सर खुद पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। होने वाली दुल्हन रोजमर्रा की कुछ अच्छी आदतें अपनाकर अपने चेहरे पर ग्लो पा सकती है।
सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। रात भर सोने के बाद शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। इसके लिए किसी खास डिटॉक्स ड्रिंक की जरूरत नहीं है। पानी पीने के बाद कुछ देर खुली हवा में टहलें या हल्की स्ट्रेचिंग करें।
सुबह 15 से 20 मिनट योग और एक्सरसाइज के लिए निकालें। अगर आप वेटल़स करना चाहती हैं या आप वजन को मेंटेन करना चाहती हैं, तो सूर्य नमस्कार एक अच्छा विकल्प है। शुरुआत में 3 से 5 राउंड करें और अभ्यास बढ़ने के साथ अपनी क्षमता के अनुसार राउंड बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा वॉकिंग, स्क्वाट्स और हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी कर सकती हैं।
ब्राइडल ग्लो पाने के लिए नाश्ता या कोई भी अन्य मील स्किप करने की जरूरत नहीं है। सुबह के नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर वाली चीजें शामिल करें। आप बेसन या मूंग दाल का चीला, पनीर, अंडे, ओट्स या दही खा सकती हैं। साथ में मौसमी फल लें। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे और आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करेंगी।
सुबह चेहरा साफ करने के बाद अपनी स्किन के अनुसार बहुत अच्छी मॉइश्चराइजर लगाएं। इसके बाद कम से कम एसपीएफ 30 वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं। अगर बाहर जाना हो तो सनस्क्रीन रीअप्लाई करें।
शादी की तैयारियों के दौरान कई लड़कियां खाना छोड़ देती हैं या बाहर का खाना ज्यादा खाने लगती हैं। ऐसा करने के बजाय लंच में दाल, रोटी, चावल, हरी सब्जी, दही और सलाद शामिल करें। रोजाना अलग-अलग रंगों की सब्जियां और मौसमी फल खाने की कोशिश करें। इससे शरीर को विटामिन, मिनरल और फाइबर मिलता है।
शाम के समय 20-30 मिनट की वॉक करें। इस समय कुछ हेल्दी स्नैक्स भी लें। भुने चने, मखाने, फल, नट्स या दही अच्छे विकल्प हो सकते हैं। शादी की शॉपिंग और दूसरी तैयारियों के बीच खुद को थोड़ा आराम भी दें।
हफ्ते में एक या दो बार अपनी स्कैल्प और बालों की जरूरत के अनुसार तेल लगा सकती हैं। बाल धोने के लिए माइल्ड शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। अगर बाल रूखे हैं तो हेयर मास्क भी लगा सकती हैं। शादी से ठीक पहले हेयर कलर, स्ट्रेटनिंग या किसी नए केमिकल ट्रीटमेंट का प्रयोग कम से कम करें या फिर पूरी तरह से अवॉयड करें।
डिनर को बहुत देर तक टालने की आदत न डालें। रात के खाने में दाल, सब्जी, पनीर, रोटी या हल्की खिचड़ी जैसे विकल्प बेहतर होते हैं। बहुत ज्यादा तला-भुना खाना खाने से बचें।
रात को सोने से पहले एक कप हल्का गर्म दूध पी सकती हैं। इसमें एक चुटकी हल्दी और चाहें तो केसर के 2-3 धागे भी ऐड करें, इससे आपके चेहरे में नेचुरल ग्लो आएगा। इससे स्लीप क्वालिटी बेहतर होती है और चेहरे पर अच्छा निखार आता है।
सोने से पहले चेहरे से मेकअप और सनस्क्रीन अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाएं और अपने स्किन कंसर्न के अनुसार, एक्टिव्स का इस्तेमांल करें। इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होगा। होंठों पर लिप बाम लगाएं। कोशिश करें कि रोजाना 7-9 घंटे की नींद लें। देर रात तक फोन चलाने और शादी की तैयारियों को लेकर जरूरत से ज्यादा तनाव लेने से बचें।