‘ब्रेन डेड’ युवक ने बचाई 6 लोगों की जान! जरूरतमंद मरीज को प्रत्यारोपित किए जाएंगे किडनी, फेफड़े और दिल
राजस्थान में एक ‘ब्रेन डेड' युवक के विभिन्न अंगों से कम से कम छह लोगों को नया जीवन मिलने जा रहा है। युवक के महत्वपूर्ण अंगों को रविवार को झालावाड़ से हेलीकॉप्टर के जरिए जोधपुर और जयपुर लाया गया।
- Written By: शिवानी मिश्रा
(कांसेप्ट फोटो सौ. सोसल मीडिया)
जयपुर : राजस्थान में एक ‘ब्रेन डेड’ युवक के विभिन्न अंगों से कम से कम छह लोगों को नया जीवन मिलने जा रहा है। युवक के महत्वपूर्ण अंगों को रविवार को झालावाड़ से हेलीकॉप्टर के जरिए जोधपुर और जयपुर लाया गया। राज्य में शायद ये पहली बार है जब जयपुर और जोधपुर में प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए अंगों को हेलीकॉप्टर से लाया गया।
झालावाड़ जिले के मानपुरा पीपाजी निवासी विष्णु प्रसाद हाथापाई में घायल हो गए थे। चिकित्सकों की एक टीम ने उन्हें ‘ब्रेन डेड’ घोषित कर दिया। जिसके बाद उनके परिजनों द्वारा दान किए गए अंगों को जोधपुर और जयपुर लाया गया। सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दीपक माहेश्वरी ने कहा कि एक किडनी, दो फेफड़े और हृदय जयपुर में जरूरतमंद मरीज को प्रत्यारोपित किए जाएंगे, जबकि एक किडनी और लिवर जोधपुर में प्रत्यारोपित किए जाएंगे।
लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
सोलापुर में बीच सड़क पर हत्या, 6 हमलावरों ने युवक को पीट-पीटकर मारा
सिंगरौली में इंसानियत शर्मसार: आदिवासी को बेरहमी से पीटा, पैर तोड़ने के लिए उकसाते रहे लोग; VIDEO हुआ वायरल
Dhurandhar 2 Vs Baahubali 2: ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा, जानें 45वें दिन की कमाई
SRH vs KKR: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, केकेआर की टीम में मनीष पांडे की वापसी
ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ‘ऑर्गन बॉक्स’
https://navbharatlive.com/lifestyle/food बता दें कि झालावाड़ से अंगों को लेकर एक हेलीकॉप्टर जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज पहुंचा। इसके साथ ही यहां से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ‘ऑर्गन बॉक्स’ को SMSअस्पताल पहुंचाया गया। अंगों को प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए जोधपुर के एम्स ले जाया जाएगा। विष्णु प्रसाद को घायल अवस्था में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद युवक के दिमाग ने काम करना बंद (ब्रेन डेड) कर दिया। इसके बाद एक कमेटी बनाई गई। जिसमें युवक को ‘ब्रेन डेड’ घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही झालावाड़ जिलाधिकारी अजय सिंह राठौड़ और अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों की मौजूदगी में मृतक के पिता और उसकी पत्नी अनीता की समझाइश की गई। वे अंगदान पर सहमत हो गए।
