-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Blowing Conch Has Great Health Benefits
शंख बजाने से हेल्थ को होते हैं बड़े फ़ायदे, ज़रूर जानिए
- Written By: दीपिका पाल

शंख बजाने से क्या होते है फायदे (सोशल मीडिया)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जैसा कि, आप सभी जानते है कि ‘चैत्र नवरात्रि’ (Chaitra Navratri 2024) की शुरुआत के साथ ही हर हिंदू घरों में पूजा और आस्था का माहौल हो जाता है। कई घरों में आदिशक्ति मां दुर्गा की आराधना के साथ शंख भी बजाया जाता है। हममें में से शायद बहुत लोगों को न पता हो। लेकिन, आपको बता दें,शंख का जुड़ाव आस्था के अलावा सेहत और सुंदरता से भी है। अगर आप भी है, इसमें से एक तो आइए जानें इस बारे में-
सदियों से है शंख बजाने की परंपरा
सम्बंधित ख़बरें
Fridge Storage: फ्रिज में रखते ही क्यों सूख जाते हैं नींबू? जानिए वो आसान ट्रिक, जिससे हफ्तों तक रहेंगे रसीले
Mouth Ulcers: मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय, दर्द और जलन से जल्द मिल सकती है राहत
आखिर चावल के आटे में छिपा है कौन-सा ब्यूटी सीक्रेट? ये 5 घरेलू नुस्खे दिला सकते हैं पार्लर जैसा ग्लो
World Snake Day: सांप अपनी जीभ बार-बार बाहर क्यों निकालते हैं? जानिए इसका वैज्ञानिक कारण
ज्योतिषियों के मुताबिक, भारतीय परिवारों में और मंदिरो में सुबह और शाम शंख बजाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। जो आज भी कायम है। भारतीय संस्कृति में शंख का बड़ा महत्व है। माना जाता है कि, समुद्र मंथन से जिन अनमोल रत्नों की प्राप्ति हुई उसमें से ‘शंख’ भी एक है। अगर आप रोजाना शंख बजाते हैं तो इससे आपको काफी लाभ हो सकता है। सेहत के हिसाब से कई चमत्कारिक फायदे भी हैं।
ऐसे में आइए जानें इसके चमत्कारिक फायदे-
1- जानकारों के अनुसार, आधुनिक जीवनशैली में तनाव एक आम समस्या है। काम का बोझ, घर और परिवार की जिम्मेदारियां हमें मानसिक रूप से थका देती है। ऐसे में शंख बजाना एक अच्छा विकल्प है। शंख से निकलने वाली पवित्र ध्वनि शरीर और दिमाग को शांत करने में मदद करती है। इससे तनाव और चिंता दूर होती है और मन को शांति भी मिलती है। अपने मानसिक स्वास्थ्य के लिए रोजाना शंख बजाना शुरू करें।
2- शंख बजाने से चेहरे, श्वसन प्रणाली, श्रवण तंत्र तथा फेफड़ों की बहुत बढिय़ा एक्सरसाइज होती है। जिन लोगों को सांस संबधी समस्याएं है, उन्हें शंख बजाने से छुटकारा मिल सकता है। हर रोज शंख बजाने वाले लोगों को गले और फेफड़ों के रोग नहीं होते। इससे स्मरण शक्ति भी बढ़ती है
3- शंख में कैल्शियम गंधक और फास्फोरस काफी मात्रा में पाए जाते हैं। यह तत्व हड्डियों को मजबूत करने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसलिए शंख में रखे पानी का सेवन करें। इससे दांतो को भी फायदा मिलता है।
4- शंख बजाने से चेहरे की झुर्रियों में कमी आती है। शंख की आवाज़ चेहरे की मांसपेशियों को उत्तेजित करती है जिससे रक्त संचार बेहतर होता है। नियमित रूप से शंख बजाने से चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं और चेहरे पर निखार आता है।
5- वैज्ञानिक मानते हैं कि शंख फूंकने से उसकी ध्वनि जहां तक जाती है, वहां तक के अनेक बीमारियों के कीटाणु ध्वनि-स्पंदन से मूर्छित हो जाते हैं या नष्ट हो जाते हैं। यदि रोज शंख बजाया जाए, तो वातावरण कीटाणुओं से मुक्त हो सकता है। बर्लिन विश्वविद्यालय ने शंख ध्वनि पर अनुसंधान कर यह पाया कि इसकी तरंगें बैक्टीरिया तथा अन्य रोगाणुओं को नष्ट करने के लिए उत्तम व सस्ती औषधि हैं। रोजाना सुबह-शाम शंख बजाने से वायुमंडल कीटाणुओं से मुक्त हो जाता है। इसलिए सुबह-शाम शंख बजाने की परंपरा है।
Blowing conch has great health benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM














