काले होठ बनेंगे गुलाबी, आजमाएं ये टिप्स
- Written By: मृणाल पाठक
File Photo
-सीमा कुमारी
चेहरे की खूबसूरती में नर्म और भरे हुए होठ अहम् मानी जाती है। क्योंकि,ऐसे होठ आपके चेहरे की खूबसूरती को बढा देते है। लेकिन, सर्दियोंं के मौसम में होठ रूखे और बेजान नजर आने लगते है। हम यहां आपको ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिसकी मदद से कुछ दिनों के भीतर ही आपके होठ नर्म और गुलाबी दिखने लगेंगे,आइए जानें उन टिप्स के बारे में
अगर आपके पास विटामिन E की गोलियां हैं तो उनका इस्तेमाल कर सकती है। विटामिन ई की गोली को काटकर उसका लिक्विड होठों पर लगाएं. ऐसा हर रात करें. आपके होठ गुलाबी होने लगेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
आखिर चावल के आटे में छिपा है कौन-सा ब्यूटी सीक्रेट? ये 5 घरेलू नुस्खे दिला सकते हैं पार्लर जैसा ग्लो
Rakhi Makeup 2026: इस रक्षाबंधन ट्रेंड में हैं सॉफ्ट ग्लैम और ग्लासी मेकअप लुक, फॉलो करें ये आसान मेकअप टिप्स
Skin Whitening Cream: सावधान! रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीम में छिपा है मरकरी-लेड, पूरा शरीर हो सकता है बीमार
Monsoon Skin Care : मानसून में रैशेज, खुजली और फंगल इन्फेक्शन से बचना है? जानिए एक्सपर्ट्स की जरूरी सलाह
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, घर में ही नेचुरल स्क्रब बना लें और इसका उपयोग करें. स्क्रब बनाने के लिये चीनी, बादाम के तेल और शहद से स्क्रब तैयार कर लें और इससे हल्के हाथ से अपने होठों पर मसाज करें।
आपकी त्वचा और आपके होठ अगर ड्राई हो रहे है, तो इसका मतलब ये है कि आप पर्याप्त पानी नहीं पी रहे, दिन में कम से कम आठ ग्लास पानी पियें. इससे आपका शरीर हाईड्रेटेड रहेगा और आपके लिप्स भी भरे भरे नजर जाएंगे।
रात में सोने से पहले अच्छी क्वालिटी का लिप बाम लगा लें। अगर आपके पास लिप बाम नहीं है तो घी लगा लें। सुबह उठने के बाद किसी भीगे कपडे से या नर्म ब्रश से होठ पर जमे डेड सेल हटा दें। इससे होठों में ब्लड सर्कुलेशन बढेगा. होठ पहले से ज्यादा नर्म और उभरे हुए नजर आएंगे।
