

Biotin Gummies For Hair Growth: घने, मजबूत और हेल्दी बाल हर किसी की चाहत होती हैं। यही वजह है कि हेयर ग्रोथ के लिए बोयटिन गमीज आजकल ट्रेंड में हैं। ये चबाने में आसान, स्वादिष्ट और रंग-बिरंगी होती हैं, इसलिए इन्हें लेना आसान होता है। दावा किया जाता है कि यह बालों की समस्या से निजात दिलाता है।
हालांकि, बाजार में मिलने वाली ज्यादातर बायोटिन गमीज़ में रिफाइंड शुगर, आर्टिफिशियल कलर, फ्लेवर, प्रिजर्वेटिव, स्टेबलाइज़र और जैलिंग एजेंट मिलाए जाते हैं, ताकि उनका स्वाद, बनावट और शेल्फ लाइफ बेहतर हो सके। अगर आप प्राकृतिक और साफ-सुथरा विकल्प चाहते हैं, तो इन्हें घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है।
हेयर एक्सपर्ट बताते हैं कि बायोटिन कोई जादू नहीं है। यह एक पानी में घुलने वाला विटामिन है, जो शरीर को कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है। इसके अलावा यह केराटिन नामक प्रोटीन के निर्माण में मदद करता है, जिससे बाल, त्वचा और नाखून बनते हैं। बायोटिन सप्लीमेंट लेने से बालों की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है और हेयर फॉल कम हो सकता है।
बायोटिन शरीर की ऊर्जा बनाने की प्रक्रिया में मदद करता है और बाल, त्वचा व नाखूनों को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है। खासकर उन लोगों के लिए, जिनमें इसकी कमी हो।
संतरे, स्ट्रॉबेरी या बेरी जूस से मिलने वाला विटामिन C शरीर में कोलेजिन बनाने और आयरन के अवशोषण में मदद करता है, जो स्वस्थ बालों के लिए जरूरी है।
जिलेटिन में ग्लाइसिन और प्रोलाइन जैसे अमीनो एसिड होते हैं, जो कोलेजिन बनाने में सहायक हैं। हालांकि बालों की ग्रोथ पर इसके प्रभाव को लेकर अभी और शोध की जरूरत है।
घर पर बनी गमीज़ में आप अपनी जरूरत के अनुसार मिठास रख सकते हैं, जिससे इनमें बाजार की गमीज़ की तुलना में कम चीनी होती है।