Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गंजेपन का हो रहे हैं शिकार, तो आज़मा कर देखें ये आयुर्वेदिक नुस्खा, भृंगराज से उगने लगेंगे नए बाल

भृंगराज एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जिसे बालों के लिए वरदान माना जाता है। आइए यहां जानते हैं भृंगराज बालों के लिए कितना फायदेमंद है और इसका इस्तेमाल कैसे करें-

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Apr 18, 2025 | 08:20 PM

बालों के लिए बड़ा फायदेमंद है भृंगराज (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Haircare Tips: आजकल के तनावपूर्ण जीवन, गलत खान-पान और प्रदूषण के चलते बालों का झड़ना एक आम समस्या बन चुकी है। आज लगभग हर कोई झड़ते बालों और असमय सफेद बालों की समस्या से परेशान है। अगर, आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं और केमिकल वाले प्रोडक्ट से बचना चाहते हैं, तो आयुर्वेद आपके लिए बढ़िया एवं असरदार विकल्प साबित हो सकता है। ऐसे में आप भृंगराज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आपको बता दें, भृंगराज एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जिसे बालों के लिए वरदान माना जाता है। भृंगराज में ऐसे पोषक तत्व और गुण होते हैं जो बालों का झड़ना कम करने और नए बाल उगाने में मदद करते है। आइए यहां जानते हैं भृंगराज बालों के लिए कितना फायदेमंद है और इसका इस्तेमाल कैसे करें-

बालों के लिए बड़ा फायदेमंद है भृंगराज :

सम्बंधित ख़बरें

बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची

Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत

Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स

Priyanka Chopra Hair Care: प्रियंका चोपड़ा की मां का मेहंदी लगाने का खास तरीका, बाल नहीं होंगे ड्राई और फ्रिजी

बालों का सफेद होना रोकता है

आजकल कम उम्र में बालों का सफेद होना एक आम बात हो गई है। भृंगराज में प्राकृतिक गुण होते हैं जो बालों को उनका नेचुरल रंग बनाए रखने और बालों को सफेद होने से रोकने में मदद करते है।

डैंड्रफ से दिलाता निजात

भृंगराज में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ और अन्य स्कैल्प संक्रमणों से लड़ने में मदद करते है। यह स्कैल्प को साफ और स्वस्थ रखता है, जिससे बालों की सेहत में सुधार होता है।

बालों को घना बनाता है

आपको बता दें, भृंगराज न केवल बालों को बढ़ने में मदद करता है बल्कि बालों को घना बनाने में भी मदद करता है।

बालों का झड़ना कम करता है

भृंगराज के इस्तेमाल से झड़ते बालों से छुटकारा भी मिलता है। भृंगराज बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और उन्हें पोषण प्रदान करता है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है।

हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

भृंगराज का इस्तेमाल करने के तरीके जानिए

भृंगराज का इस्तेमाल आप तेल, पाउडर और हेयर मास्क के रूप में कर सकते है। भृंगराज का तेल बाजार में आसानी से मिल जाता है। आप भृंगराज की पत्तियों को नारियल या जैतून के तेल में उबालकर घर पर भी तेल बना सकते है। इस तेल से रोजाना स्कैल्प की मालिश करने से बालों का झड़ना कम होता है और नए बाल उगने में मदद मिलती है।

 

Bhringraj is very beneficial for hair

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2025 | 08:20 PM

Topics:  

  • Hair Care Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.