

Valentine Day Shayari For Partner: वैलेंटाइन डे सिर्फ प्यार जताने का दिन नहीं बल्कि अपनी पत्नी को यह महसूस कराने का अवसर है कि वह आपके जीवन में कितनी खास हैं। कभी-कभी एक महंगा तोहफा वो काम नहीं कर पाता जो दिल से निकली दो लाइनें कर देती हैं।
वैलेंटाइन डे के मौके पर फिजाओं में प्यार का अहसास घुला हुआ है। शादियां अक्सर वक्त के साथ एक ढर्रे पर चलने लगती हैं लेकिन वैलेंटाइन जैसे मौके उस चमक को वापस लाने का काम करते हैं। अगर आप इस साल अपनी पत्नी को कुछ हटके सरप्राइज देना चाहते हैं तो शब्दों की ताकत का इस्तेमाल करें। एक खूबसूरत शायरी न सिर्फ उनका दिन बना देगी बल्कि आपके रिश्ते की गहराई को भी दर्शाएगी।
आप इन शायरियों को एक सुंदर हैंड रिटन नोट पर लिखकर उनके तकिए के पास या उनके ड्रेसिंग टेबल पर रख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप ऑफिस में हैं तो उनके काम के बीच में एक छोटा सा वॉइस नोट भेजकर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं।