

Valentine's Day Wishes: आज वैलेंटाइन डे है जिसे प्यार का सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है। फरवरी के इस खुशनुमा मौसम में हर कोई अपने पार्टनर को खास महसूस कराना चाहता है। डिजिटल दौर में प्यार का इजहार करने का तरीका भी बदल गया है। अब लोग पन्नों भर की चिट्ठियों के बजाय शॉर्ट एंड स्वीट मैसेज पसंद करते हैं जो सीधे दिल पर दस्तक दें।
अक्सर देखा जाता है कि लोग इंटरनेट पर भारी-भरकम और जटिल शायरी ढूंढते हैं लेकिन असल में प्यार सादगी में होता है। एक छोटा सा मैसेज जैसे "तुम मेरी दुनिया हो" या "तुम्हारे साथ हर पल खास है" किसी लंबी कविता से ज्यादा असर डाल सकता है। आज के युवा सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर ऐसे मैसेज शेयर करना ज्यादा पसंद करते हैं जो उनकी पर्सनैलिटी और बॉन्डिंग को दर्शाते हों।
अगर आप अपने लाइफ पार्टनर, गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को विश करना चाहते हैं तो इन मैसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
वैलेंटाइन डे सिर्फ तोहफे देने या महंगे डिनर पर जाने का नाम नहीं है। यह दिन है अपने पार्टनर को यह बताने का कि वे आपकी जिंदगी में क्या मायने रखते हैं। अगर आप शब्दों के मामले में थोड़े कच्चे हैं तो फिक्र न करें। एक छोटी सी लाइन जैसे मेरी हर खुशी तुमसे शुरू होकर तुम पर ही खत्म होती है आपके पार्टनर का दिन बनाने के लिए काफी है।