‘इस’ फल से बेहतर शायद कोई नहीं, कई रोगों से रखता है दूर, आंखों की रोशनी से लेकर पेट के लिए है वरदान
- Written By: वैष्णवी वंजारी
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: आपने सेब के फायदों के बारे में जरूरी सुना होगा और शायद ये भी सुना हो कि दिन का एक सेब आपको डॉक्टर से दूर रखने में काफी मदद करता है। दरअसल, सेब अन्य फलों के मुकाबले सबसे ज्यादा गुणकारी और स्वास्थ्यवर्धक फलों में गिना जाता है। सेब में मौजूद विटामिन और पोषक तत्व शरीर में मौजूद हर तरह की बीमारी को दूर करने में फायदेमंद होता है। आइए जानें सेब खाने से होने वाले फायदे के बारे में-
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप रोजाना सुबह पेट न साफ होने की शिकायत करते हैं और सारा दिन परेशानी में गुजारते हैं, तो सुबह एक सेब आपकी इस समस्या को हल कर सकता है। अगर, आप कब्ज, गैस और पाचन क्रिया से परेशान हैं, तो खाली पेट सेब का सेवन करें। सेब में मौजूद फाइबर धीरे-धीरे कब्ज को कम करता है। अगर आप चाहें तो इसकी जगह सेब का मुरब्बा भी खा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
HbA1c Test: 3 महीने की औसत ब्लड शुगर बताता है यह टेस्ट, जानें कब और क्यों कराना चाहिए
भंडारा जिले में प्रजनन दर घटकर 1.33 हुई; सुरक्षित मातृत्व और परिवार नियोजन में हासिल की उल्लेखनीय सफलता
रोज सुबह करें ये 7 योगासन, शरीर रहेगा फिट और दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस का खतरा, 3 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए भी सेब का सेवन अधिक फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, सेब में पाए जाने वाले फाइबर और पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट सेब खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है, जिससे हार्ट से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
जानकारों की मानें तो, सेब न सिर्फ बीमारियों को दूर रखता है, बल्कि बैक्टीरिया और वायरस को भी खत्म करता है। इसके सेवन से दांत संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। पायरिया रोगियों को सेब का सेवन जरूर करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि सेब का छिलका कैविटी को दूर करने का भी काम करता है।
सेब कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत माना जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। नियमित सुबह खाली पेट सेब का सेवन करने से आपके शरीर में कैल्शियम की आपूर्ति होगी, जिससे आपकी हड्डियां मजबूत बनेंगी। साथ ही, हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या भी दूर हो सकती है। इसके अलावा, आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बच्चों को रोजाना 1 सेब जरूर खिलाएं।
नियमित रूप से सेब खाने से खून की कमी जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। सेब में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो खून को साफ करने का भी काम करती है और शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन का निर्माण करती है।
