धनतेरस से पहले घर के इस हिस्से की सफाई कर लें, पूरे साल मां लक्ष्मी का रहेगा वास
इस दिन घर के ईशान्य (North-East Corner) कोण, पूर्व दिशा, उत्तर दिशा की साफ -सफाई करनी अवश्य चाहिए। ऐसा करना जातक के लिए बहुत ही शुभ एवं मंगलमय हो सकता है।
- Written By: मृणाल पाठक
File Photo
-सीमा कुमारी
धनतेरस (Dhanteras) का पावन त्योहार कल यानी 2 नवंबर, मंगलवार के दिन है। मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन भगवान धन्वंतरि (Lord Dhanwantari) और कुबेर (Kuber) मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) की पूजा-अर्चना की जाती है। धनतेरस पर कई चीजों की खरीदारी को बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस से पहले घर के कुछ हिस्सों यानी स्थानों की साफ-सफाई करना ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुभ प्रदान करने वाला बताया गया है। कहते हैं कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विशेष कृपा भक्तो पर सदैव बनी रहती है। उनके आशीर्वाद से भक्तों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानें इस बारे में –
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, धनतेरस की सुबह घर के चारों कोनों की सफाई करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन घर के ईशान्य (North-East Corner) कोण, पूर्व दिशा, उत्तर दिशा की साफ -सफाई करनी अवश्य चाहिए। ऐसा करना जातक के लिए बहुत ही शुभ एवं मंगलमय हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
यहां दर्शन करने पर मिलता है रुपयों-गहनों का प्रसाद, 300 करोड़ से सजता है देवी लक्ष्मी का मंदिर
पटाखे जलाने वाले देशद्रोही…प्रदूषण के लिए दीवाली जिम्मेदार, मेनका गांधी के बयान पर छिड़ेगा संग्राम
सस्ते स्मार्टफोन, लैपटॉप, घड़ी मिलेंगे, इस दिन से शुरू हो रही Flipkart की ब्लैक फ्राइडे सेल
क्यों मनाई जाती है ‘देव दिवाली’, जानिए क्यों त्रिपुरासुर के वध से जुड़ा है इस पर्व का संबंध
कहते हैं कि, यदि घर में कोई एक्वेरियम है, तो धनतेरस के दिन उसकी साफ-सफाई अवश्य करनी चाहिए। धनतेरस की शाम घर में पांच दीपक जलाने चाहिए। एक दीपक मंदिर घर में, एक तुलसी, एक पानी के मटके और दो मेनगेट पर रखने चाहिए। इसके अलावा यमदेव और भगवान कुबेर के नाम का भी दीपक भी जलाना चाहिए।
घर की सफाई के बाद झाड़ू को हमेशा छिपाकर या लिटाकर ही रखना चाहिए। कहते हैं कि झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह रखें जहां किसी की नजर न पड़े। सामने रखी झाड़ू विनाश का प्रतीक मानी जाती है। इसलिए ऐसी गलती बिल्कुल भी न करें।
ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि, घर के बीचो बीच यानी ब्रह्म स्थान से जरूरत में न आने वाला सामान हटाकर अच्छी तरह से साफ करें।
गंगा जल का छिड़काव एक बर्तन में गंगा जल लें और उसे अपने घर के उत्तर में छिड़कें और साथ ही साथ गंगा जल की कुछ बूंदें अपने घर की तिजोरी पर भी छिड़कें जहां आप रुपया-पैसा रखते हैं। दरअसल ऐसा करके आप श्री कुबेर के स्वागत यानी आगमन की तैयारी करते हैं। इसलिए ऐसा करना न भूलें।
