Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Name Plate में ‘इन’ बातों का ज़रूर रखें ध्यान, ‘ऐसी’ गलती पड़ सकती है महंगी

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: May 28, 2024 | 12:11 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र में ऐसी बहुत सी बातों का उल्लेख मिलता है जिनको अपनाकर जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाई जा सकती हैं। वास्तु शास्त्र में घर में रखी जाने वाली चीजों के अलावा ‘नेम प्लेट ‘(Name Plate) को भी अहम माना गया हैं। आपके घर के बाहर लगी नेम प्लेट सिर्फ आपकी पहचान ही नहीं करवाती, ये आपकी बर्बादी का कारण बन सकती हैं। वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार, यह बात सच है कि घर के बाहर लगी नेम प्लेट (Name Plate) आपके बारे में जानकारी देती है कि आपका नाम और व्यवसाय क्या है, पर शायद लोग नहीं जानते कि बाहर लगी नेम प्लेट का असर घर के अंदर रह रहे लोगों पर भी पड़ता हैं।

यदि आपके घर के बाहर गलत तरीके से नेम प्लेट लगा हुआ है तो वास्तु दोष होता हैं। इसलिए घर के बाहर लगी नेम प्लेट को लेकर कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है ताकि घर में यश, कीर्ति और सुख-समृद्धि का आगमन हो। ऐसे में आइए जानें नेम प्लेट का महत्व और इसे लगाने के कुछ टिप्स-

सम्बंधित ख़बरें

घर में केला लगाने से चमकती है किस्मत, जानिए क्या है वास्तु नियम

रविवार के दिन किया ये उपाय, दूर हो सकती हैं हर तरह की मुश्किलें

आपकी उंगलियां बताती हैं आपका व्यक्तित्व, भविष्य से जुड़ी बातें भी!

2026 में और असरदार साबित हो सकते हैं विपक्ष के नेता राहुल गांधी, जानिए क्या कह रहा है राशिफल!

ज्योतिष एक्सपर्ट के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर ‘नेम प्लेट’ (Name Plate) लगवाते समय इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि शब्दों की बनावट साफ अक्षरों में अंकित हो। नेम प्लेट पर आपका पद भी स्पष्ट रूप से लिखा हुआ होना चाहिए। नेम प्लेट पर नाम इस तरह से लिखा जाना उचित होता है कि वह बहुत ज्यादा भरी हुई ना दिखे और ना ही बहुत ज्यादा खाली दिखे।

कहते है यदि आपके घर में लगी हुई नेमप्लेट टूट गई है या फिर उसकी पॉलिश उतर गई है। तो इसे तुरंत बदल देना ही उचित होगा। आप चाहें तो नेम प्लेट के ऊपर रोशनी के लिए एक छोटा सा बल्ब भी लगा सकते हैं। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि नेम प्लेट के पीछे मकड़ी छिपकली या चिड़िया का वास नहीं होना चाहिए और यह सदैव साफ-सुथरी होनी चाहिए।

नेम प्लेट का रंग भी बहुत मायने रखता है। नेम प्लेट का रंग घर की मुखिया की राशि के अनुसार ही होना चाहिए। आप चाहें तो नेम प्लेट पर पानी और भगवान गणेश की आकृति बना सकते हैं या फिर स्वास्तिक का चिन्ह भी बनवा सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सबसे अच्छी नेमप्लेट आयताकार ही मानी जाती हैं। इसके अलावा, नेमप्लेट सदैव दो लाइनों में लिखी हुई होनी चाहिए। इसे प्रवेश द्वार के दाएं तरफ लगाना शुभ माना जाता अच्छा होता है। भूलकर भी प्लास्टिक से बनी नेम प्लेट ना लगाएं, इससे घर पर नकारात्मकता आती है।

Be sure to take care of these things in the name plate such mistake can be costly

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 11, 2023 | 06:10 AM

Topics:  

  • vastu-jyotish

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.