सीमा कुमारी
नई दिल्ली: चाय के साथ टोस्ट यानी रस्क खाना भला किसे पसंद नहीं होता? आमतौर पर बिस्किट या फिर रस्क को चाय में डुबोकर खाने में काफी मज़ा आता है। यह बेवक्त लगने वाली भूख को भी दूर कर देते हैं। अगर आप भी अक्सर चाय के साथ रस्क खाते हैं, तो आपको सावधान होने की ज़रूरत है! क्या आप जानते हैं कि रस्क आपकी सेहत को कैसे नुकसान पहुंचा सकते हैं ? तो आइए जानें इसके बारे में-
न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, रस्क को बनाने के लिए इस्तेमाल होनी वाली चीज़ें स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं। यहां चिंता की बात रस्क के रंग की भी हैं। टोस्ट को भूरा रंग देने के लिए अक्सर कारमेल रंग या ब्राउन फूड कलर का इस्तेमाल किया जाता हैं। ये रंग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। आमतौर पर मैदा के साथ रस्क को गेहूं की तरह दिखाने और इसे अच्छा लुक देने के लिए इसमें रंग मिलाया जाता हैं। मल्टीग्रेन रस्क में मैदा भी हो सकता हैं। इसलिए हमेशा 100 प्रतिशत पूरे गेहूं या 100 प्रतिशत सूजी वाला रस्क ही खाएं।
रस्क का सेवन आपकी आंत की सेहत को प्रभावित करता है, जिससे इम्यूनिटी और हार्मोनल स्वास्थ्य खराब होता है, वजन बढ़ता है, तनाव का कारण बनता है और आप थका हुआ महसूस करते हैं। ऐसा माना जाता है कि रस्क डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए हानिकारक हो सकते हैं। हमारे सिस्टम को इसे पचाने में समस्या हो सकती हैं। जिससे पेट से जुड़े कई रोग हो सकते हैं।
रस्क को ज्यादा मैदे, तेल और मीठे से बनाया जाता है, तो इसे हार्ट की नसें कमजोर हो सकती हैं। जिससे हार्ट डिजीज जैसे हार्ट अटैक का जोखिम भी बढ़ जाता हैं।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, अधिक रस्क का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता हैं। ब्लड शुगर के बढ़ने से डायबिटीज के अलावा कई अन्य समस्याओं का रिस्क भी बढ़ सकता है जैसे हार्ट डिजीज, हार्ट स्ट्रोक आदि हो सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें ।