- Hindi News »
- Lifestyle »
- Barley Sown In Navratri 2023
नवरात्रि में बोए गए जौ अगर समय पर अंकुरित न हों, तो जानिए इसके आपके जीवन के लिए संकेत
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: हिंदू धर्म में नवरात्रि (Navratri 2023) पर ज्वारे या जौ का बहुत अधिक महत्व होता है। नवरात्रि के पहले दिन ही घट स्थापना के साथ ही जौ बोए जाते है। कहा जाता है कि, इसके बिना मां अंबे की पूजा अधूरी रह जाती है। कलश स्थापना के साथ जौ बोने की परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है। जो आज भी कायम है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो नवरात्रि में जौ बोने का खास महत्व होता है। तो आइए जानें नवरात्रि में जौ क्यों बोए जाते हैं।
धार्मिक ग्रंथों की मानें तो, जब ब्रह्मा जी ने इस सृष्टि की रचना की थी तब वनस्पतियों में सबसे पहले विकसित होने वाली जौ थी। इसे सृष्टि का पहली फसल माना गया है। जौ मां अन्नपूर्णा देवी का प्रतीक मानी जाती है। नवरात्रि का पर्व बहुत ही पवित्र होता है ऐसे में जौ बोने से देवी दुर्गा, मां अन्नपूर्णा और ब्रह्मा जी का आशीर्वाद मिलता है। यह प्रथा कई सालों से चल रही है इस मिट्टी के पात्र में नवरात्रि के पहले दिन बोया जाता है। माना जाता है कि जैसे-जैसे यह उगती है वैसे ही घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
सम्बंधित ख़बरें
गरबा महोत्सव’ में हर्षल बना दोपहिया वाहन का विजेता, मनसे की ओर से लाखों के पुरस्कारों की सौगात
Navratri 2025 Mystery: इंदौर में मचा हड़कंप जब देवी के पंडाल में उतर आए ‘भूत’?
Navratri 2025: अब AI से बनाएं शुभकामनाओं के लिए खास फोटो
खेसारी लाल यादव का देवी गीत ‘खुश रख माई’ हुआ रिलीज, भक्ति में डूबे नजर आए ट्रेंडिंग स्टार
कहते है यदि पूरी विधि-विधान के साथ जौ को घर में बोया जाए तो शुभ संकेत मिलते हैं। माना जाता है कि यदि यह नवरात्रि की शुरुआत में अंकुरित होने लगे तो शुभ संकेत होता है। वहीं यदि यह सफेद या फिर हरे रंग की उगे तो यह घर में सुख-सौभाग्य बढ़ने का संकेत माना जाता है।
नवरात्रि में कलश स्थापना के दौरान बोए गए जौ दो-तीन दिन में ही अंकुरित हो जाते हैं, लेकिन यदि ये न उगे तो भविष्य में आपके लिए अच्छे संकेत नहीं है। ऐसी मान्यता है कि दो-तीन दिन बाद भी अंकुरित नहीं होते तो इसका मतलब ये है कि आपको कड़ी मेहनत के बाद ही उसका फल मिलेगा।
इसके अलावा, यदि जौ उग गए हैं लेकिन उनका रंग नीचे से आधा पीला और ऊपर से आधा हरा हो इसका मतलब आने वाले साल का आधा समय आपके लिए ठीक रहेगा, लेकिन बाद में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं यदि आपका बोया हुआ जौ सफेद या हरे रंग में उग रहा है, तो ये बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका मतलब ये होता है कि आपके द्वारा की गई पूजा सफल हो गई। आने वाला पूरा साल आपके लिए खुशियों से भरा होगा।
नवरात्रि के समापन पर इनको किसी नदी या तालाब में प्रवाहित करना चाहिए। मान्यता के अनुसार मां दुर्गा की पूजा स्थल पर ज्वारे इसलिए बोए जाते हैं क्योंकि, धार्मिक ग्रंथों में इस सृष्टि की पहली फसल के रूप में जौ को ही बताया गया है। एक अन्य मान्यता के अनुसार जौ ही भगवान ब्रह्मा है। इसलिए हमेशा अन्न का सम्मान करना चाहिए, इन्हीं सब कारणों से जौ का इस्तेमाल पूजा में किया जाता है।
Barley sown in navratri 2023
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
May 24, 2026 | 12:11 AMAaj Ka Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद, मेष और मिथुन को बड़ी सफलता, जानें पूरा भाग्यफल
May 24, 2026 | 12:08 AMNEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














