

Gurudwara Style Kada Prasad: बैसाखी का त्योहार कड़ा प्रसाद की मिठास के बिना अधूरा माना जाता है। गुरुद्वारे में मिलने वाले उस दिव्य और घी से लथपथ प्रसाद का स्वाद हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देता है। अगर आप भी इस बैसाखी वही रूहानी स्वाद अपने घर की रसोई में पाना चाहते हैं तो यह खास रेसिपी आपके लिए है।
बैसाखी का पर्व खुशियों और नई फसल के स्वागत का प्रतीक है। इस दिन गुरुद्वारों में विशेष अरदास होती है और संगत को कड़ा प्रसाद बांटा जाता है। कड़ा प्रसाद केवल एक मिठाई नहीं बल्कि गुरु की कृपा का प्रतीक है। इसे बनाने की विधि जितनी सरल है इसका महत्व उतना ही गहरा है। कड़ा प्रसाद का असली राज इसके सही अनुपात में छिपा है। इसे बनाने के लिए हमेशा 1:1:1:3 का अनुपात याद रखें। यानी जितना आटा, उतनी ही चीनी और उतना ही घी, जबकि पानी की मात्रा आटे से तीन गुना होनी चाहिए।