-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Ayurvedic Hair Oil Tips To Stop Hair Fall And Sticky Hair In Summer
Hair Care Tips: गर्मियों में चिपचिपे बालों और हेयर फॉल से हैं परेशान? घर पर तैयार करें ये 2 आयुर्वेदिक तेल
- Written By: प्रीति शर्मा
Ayurvedic Hair Oil: गर्मियों में पसीना और ऑयली स्कैल्प की वजह से बाल चिपचिपे हो जाते हैं और हेयर फॉल की समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में घर पर ही आयुर्वेदिक तेल बनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

घर पर आयुर्वेदिक तेल बनाती महिला सौ. एआई)
Summer Hair Care Routine: गर्मियों की शुरुआत होते ही हवा में उमस और पसीने की समस्या बढ़ जाती है। इसका सीधा असर हमारी त्वचा और बालों पर पड़ता है। अक्सर देखा जाता है कि चिलचिलाती धूप और पसीने के कारण बाल चिपचिपे हो जाते हैं जिससे न केवल स्कैल्प में गंदगी जमा होती है बल्कि बाल सामान्य दिनों की तुलना में तेजी से झड़ने लगते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार बालों की देखभाल केवल बाहरी सुंदरता तक सीमित नहीं है बल्कि यह शरीर के आंतरिक संतुलन और सही पोषण का प्रतिबिंब है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में यदि हम प्रकृति की ओर लौटें तो कुछ विशेष जड़ी-बूटियों के माध्यम से बालों की गहराई से मरम्मत की जा सकती है। आइए जानते हैं घर पर तैयार होने वाले दो खास आयुर्वेदिक तेल के बारे में।
नारियल तेल और मेथी
अगर आपके बाल रूखे और बेजान हो गए हैं तो यह तेल आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए नारियल तेल में आंवला चूर्ण, कड़ी पत्ता और मेथी दाना मिलाएं। इस मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक तेल का रंग न बदल जाए।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Snake Tips: सावधान! बारिश में कहीं आपके घर में घुस न जाएं सांप, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
मॉनसून में खो गई है चेहरे की चमक? घर पर बनाएं खीरा-ग्रीन टी का ये इंस्टेंट टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और ग्लोइंग
Hydration Signs: क्या आप पी रहे हैं पर्याप्त पानी? ये 6 संकेत बताएंगे शरीर में डिहाइड्रेशन के लक्षण
क्या डांट-फटकार बना रही है बच्चों को और ज्यादा जिद्दी? जानिए प्यार से उन्हें समझदार बनाने के आसान तरीके
- यह तेल बालों को गहराई से पोषण देता है।
- मेथी और कड़ी पत्ता रूसी को कम करने में सहायक हैं।
- नारियल तेल बालों की प्राकृतिक चमक को बरकरार रखता है और उन्हें रेशमी बनाता है।
- हफ्ते में कम से कम दो बार इस तेल से मालिश करें।
यह भी पढ़ें:- ऑफिस की हड़बड़ी में भी नहीं छूटेगा ब्रेकफास्ट! बिना गैस जलाए 5 मिनट में तैयार करें ये हेल्दी रेसिपी
भृंगराज और ब्राह्मी तेल
ज्यादा बाल झड़ने और समय से पहले सफेद होने की समस्या के लिए आयुर्वेद में भृंगराज और ब्राह्मी को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। तिल के तेल में आंवला चूर्ण, भृंगराज, ब्राह्मी और जटामांसी चूर्ण मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। पकने के बाद इसे छानकर कांच की शीशी में सुरक्षित रख लें।
- इसे केशराज कहा जाता है जो बालों का झड़ना तुरंत रोकने में मदद करता है।
- ये जड़ी-बूटियां न केवल स्कैल्प की गंदगी साफ करती हैं बल्कि मानसिक तनाव को कम करने में भी मदद करती हैं जो हेयर फॉल का एक मुख्य कारण है।
- यह तेल सफेद बालों की समस्या को रोकने में भी कारगर है।
मालिश और डाइट का रखें ध्यान
आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का कहना है कि तेल को हल्का गुनगुना करके लगाने से यह स्कैल्प में बेहतर तरीके से अवशोषित होता है। यदि आपकी स्कैल्प ऑयली है तो तेल लगाने के कुछ घंटों बाद एक अच्छे आयुर्वेदिक शैम्पू से बाल धो लें। इसके साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखें और डाइट में ओमेगा-3 और विटामिन ई युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना अनिवार्य है।
Ayurvedic hair oil tips to stop hair fall and sticky hair in summer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जेब ढीली करने को हो जाइये तैयार, 25% तक महंगा हो सकता है फ्लाइट का टिकट; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Jun 24, 2026 | 03:50 PMसुरक्षा मानकों की अनदेखी पर पीडीए की बड़ी कार्रवाई, प्रयागराज में यूपीपीएससी के पास तीन कोचिंग संस्थान सील
Jun 24, 2026 | 03:36 PMभंडारा में बेला-सिरसी बायपास निर्माण की मांग तेज, शिवसेना ने मंत्री को भेजा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 03:35 PMतुर्भे और कोपरखैरने के बीच धंसी पटरी के नीचे की जमीन, ट्रांस हार्बर लोकल ट्रेन सेवा बारिश की वजह से प्रभावित
Jun 24, 2026 | 03:35 PMबड़े पर्दे पर लौट रही है मिर्जापुर की दुनिया, नए पोस्टर में दिखी गद्दी और बंदूकें, टीजर डेट का हुआ ऐलान
Jun 24, 2026 | 03:31 PMअभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ा झटका! विदेश यात्रा की अर्जी पर तुरंत सुनवाई से अदालत का साफ इनकार
Jun 24, 2026 | 03:31 PMग्वालियर में डिजिटल अरेस्ट: महिला से ठगे 1 करोड़ 57 लाख रुपए; ठगों ने खुद को बताया केंद्रीय एजेंसी का अधिकारी
Jun 24, 2026 | 03:30 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














