ज्यादा देर तक ईयरफोन के इस्तेमाल से आएं बाज, इन बीमारियों का है पूरा खतरा
- Written By: नवभारत डेस्क
-सीमा कुमारी
आज की युवा पीढ़ी ईयरफोन (Earphones) और हेडफोन (Headphones) का इस्तेमाल खूब करने लगे हैं। लेकिन, एक्सपर्ट के अनुसार, लंबे समय व लाउड म्यूजिक में इसका इस्तेमाल करने से कानों पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके कारण कानों में इंफेक्शन, सुनने की क्षमता कम होना और बहरेपन (deafness) की शिकायत हो सकती है। आइए जानें ईयरफोन और हेडफोन इस्तेमाल करने का सही तरीका और लंबे समय तक इसे यूज करने के नुकसान के बारे में –
एक्सपर्ट्स के अनुसार, हेडफोन इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स (Electromagnetic Waves) पैदा करते हैं। ऐसे में ज्यादा देर तक इसका इस्तेमाल करने से दिमाग पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Rose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
सुबह उठते ही खाएं 1 चम्मच अलसी! शरीर में दिख सकते हैं ऐसे बदलाव, जिन्हें जानकर आप भी करेंगे डाइट में शामिल
HbA1c Test: 3 महीने की औसत ब्लड शुगर बताता है यह टेस्ट, जानें कब और क्यों कराना चाहिए
Monsoon Health Tips: मॉनसून में बार-बार पड़ते हैं बीमार? कहीं आपकी थाली में तो नहीं है इन 5 चीजों की कमी
लंबे समय तक ईयरफोन और हेडफोन को यूज करने से सुनने की क्षमता कमजोर हो सकती है। इसके कारण बेहरापन होने का खतरा रहता है। इसके कंपन के कारण हेयर सेल्स अपनी संवेदनशीलता खो बैठते हैं। ऐसे में व्यक्ति को कम या बिल्कुल ना सुनाई देने की समस्या हो सकती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, घंटों ईयरफोन और हेडफोन का इस्तेमाल करने से कान में मैल जमा होने की परेशानी हो सकती है। इसके कारण कान में इंफेक्शन, सुनने की क्षमता कम होने आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
ओक नियम के अनुसार, MP 3 उपकरणों का इस्तेमाल केवल 60 प्रतिशत तेज आवाज के साथ ही करना चाहिए। अगर आप ज्यादा ऊंची आवाज में इसे सुन रहे हैं तो कोशिश करें कि इसकी समय-सीमा कम कर लें। वैसे तो ज्यादा तेज आवाज में म्यूजिक सुनने से बचना चाहिए। अगर आप फिर भी लाउट म्यूजिक सुनना चाहते हैं तो इसे 5 मिनट से अधिक न सुनें।
ऐसे करें हेडफोन का इस्तेमाल
- लंबे समय तक हेडफोन और ईयरफोन यूज ना करें। कम आवाज में संगीत सुनें।
- हेडफोन किसी के साथ शेयर करने से बचें।
- ईयरफोन को कानों के ज्यादा अंदर की तरफ एडजस्ट न करें।
- बीच-बीच में ब्रेक लें।
- ऑनलाइन क्लासेस या सेशन्स की इंटेंसिटी कम ही रखें। इसकी इंटेंसिटी अधिक होने पर सुनने की क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
- हमेशा अच्छी कंपनी के ही ईयरफोन्स या हेडफोन इस्तेमाल करें।
- ईयरबड्स वाले हेडफोन का इस्तेमाल करें। इससे कान सुरक्षित रहने में मदद मिलती है।
