चेहरे की चमक और पेट की हर समस्या होगी दूर, बस गर्मियों में सुबह खाली पेट पीना शुरू कर दें यह 1 जूस

Summer Health Tips: गर्मियों में लू, डिहाइड्रेशन और त्वचा की समस्याओं से बचने के लिए जूस एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए इसके सेवन सुबह खाली पेट करना सही माना जाता है।
Summer Health Drink Benefits
एलोवेरा जूस (सौ. फ्रीपिक)
Published on: 
Updated on: 

Aloe Vera Benefits: गर्मियां शुरू हो चुकी है और इसके साथ ही पसीना, थकान, डिहाइड्रेशन और त्वचा से जुड़ी समस्याओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। इस चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बीच शरीर को अंदर से ठंडा और स्वस्थ रखना एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में प्राकृतिक उपायों को अपनाना एक बेहतरीन उपाय है। इन घरेलू नुस्खों में एलोवेरा जूस या घृतकुमारी का रस सबसे ऊपर आता है जो गर्मियों में शरीर के लिए किसी अमृत से कम नहीं है।

गर्मियों में क्यों है फायदेमंद

एलोवेरा के पौधे के भीतर मौजूद जेल अपनी शीतल प्रकृति के लिए जाना जाता है। जब गर्मी के कारण शरीर का तापमान अनियंत्रित होने लगता है तो एलोवेरा जूस एक प्राकृतिक कूलिंग एजेंट के रूप में कार्य करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर को अंदरूनी ठंडक मिलती है जिससे गर्मी के कारण होने वाली बेचैनी, चक्कर आना और घबराहट जैसी समस्याओं में तुरंत राहत मिलती है। यह न केवल शरीर के तापमान को संतुलित करता है बल्कि गर्मी के दुष्प्रभावों को भी काफी हद तक कम कर देता है।

नेचुरल ग्लो का राज

गर्मियों की तेज धूप त्वचा को रूखा, चिपचिपा और बेजान बना देती है। एलोवेरा जूस का सेवन रक्त को शुद्ध करने और त्वचा को भीतर से पोषण देने में मदद करता है। नियमित रूप से इसे पीने से त्वचा नरम और चमकदार बनी रहती है। यह न केवल मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने में सहायक है बल्कि त्वचा की नमी को बरकरार रखते हुए उसे स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखता है।

पाचन तंत्र और हाइड्रेशन

गर्मियों के दौरान पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, एसिडिटी और गैस बहुत आम हो जाती हैं। एलोवेरा जूस पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और आंतों की सफाई करने में बेहद प्रभावी है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और पेट को साफ रखने में मदद करता है।

इसके अलावा गर्मी में पसीने के जरिए शरीर से काफी पानी बाहर निकल जाता है जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बना रहता है। एलोवेरा जूस शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखने और बार-बार लगने वाली प्यास को शांत करने में मददगार साबित होता है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं।

कैसे करें सेवन

घर पर बनाया हुआ एलोवेरा जूस ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसे तैयार करना बेहद आसान है। पौधे से ताजा जेल निकालकर उसे पानी में मिलाएं। स्वाद को बेहतर बनाने के लिए आप इसमें नींबू का रस, काला नमक या शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। सुबह खाली पेट एक गिलास एलोवेरा जूस पीना सबसे अधिक लाभकारी होता है। हालांकि बाजार में उपलब्ध डिब्बाबंद जूस के बजाय घर पर बना ताजा जूस अधिक प्रभावी होता है।

सावधानी

हालांकि एलोवेरा जूस के कई लाभ हैं लेकिन गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को इसका सेवन करने से पहले आयुर्वेद विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com