क्या डल और बेजान हो गई आपकी स्किन, तो एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर लगाएं ये चीज, मिलेगा फायदा
Aloe Vera Gel For face: अगर आप भी पार्लर के खर्चे से परेशान हो गए है और नेचुरल ग्लो पाना चाहते है तो एलोवेरा जेल और गुलाब जल का इस्तेमाल करें। दाग-धब्बे कम करें, स्किन को बनाएं साफ, फ्रेश बनाता है।
- Written By: दीपिका पाल
एलोवेरा जेल (सौ.सोशल मीडिया)
Natural Skin Care Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत के साथ सूरत का ख्याल रख पाना दूभर हो जाता है। इस वजह से धूल और मिट्टी, कण के संपर्क में आने से चेहरे की सुंदरता फीकी पड़ जाती है। इस फीकेपन से निकलने के लिए आपको हम एलोवेरा जेल के इस्तेमाल के बारे में बता रहे है। यहां पर एलोवेरा जेल चेहरे के लिए अच्छा होता है। इसके साथ आप किचन में रखी चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाने से इसका निखार और बढ़ जाता है। अगर आप एलोवेरा के साथ एक और चीज का इस्तेमाल करते है तो चेहरा आपका निखर जाता है।
जानें चेहरे पर एलोवेरा लगाने से क्या
यहां पर चेहरे की सुंदरता को बेहतर बनाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते है। इस जेल को लगाने से त्वचा के दाग-धब्बे कम हो जाते है। अगर आप स्किन में किसी एलर्जी की समस्या से जूझ रहे है तो, एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगा सकते है। इस जेल में हीलिंग प्रॉपर्टीज सबसे ज्यादा होती है, जो चेहरे की रौनक को बढ़ाता है। इसे आप ऐसे ही चेहरे पर लगा सकते है।
एलोवेरा के साथ मिलाकर लगाएं गुलाब जल
आप चेहरे के लिए एलोवेरा जेल के साथ गुलाब जल को मिलाकर लगा सकते है। अगर आप भी त्वचा को फ्रेश और चमकदार बनाना चाहते है तो एलोवेरा जेल में गुलाब जल को मिक्स करके लगाएं। गुलाब जल चेहरे के लिए अच्छा होता है। साथ ही ये दोनों चीजें चेहरे को फ्रेश रखती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Fasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर दिल जीत गए ये इमोशनल विज्ञापन, भाई-बहन के रिश्ते का बताया असली मतलब
Breastfeeding Diet: स्तनपान कराने वाली मांएं भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर
Screen Time: बच्चों के हाथ में फोन देने से पहले पढ़ें ये रिपोर्ट, स्क्रीन टाइम का असर आपकी सोच से कहीं ज्यादा
इसके लिए आप यहां पर बताई जा रही स्टेप्स को फॉलो कर सकते है जो इस प्रकार है..
- इसके लिए आपको सबसे पहले फ्रेश एलोवेरा जेल को कटोरी में लेना है।
- इसमें आपको 1 या 2 चम्मच गुलाब जल को मिक्स करना है।
- फिर इन दोनों चीजों को मिक्स करके चेहरे पर लगाना है।
- इसे आप रात के समय चेहरे पर लगाएं।
- सुबह उठकर इसे साफ करें। इससे आपका चेहरा साफ और फ्रेश नजर आएगा।
याद रखें ये बातें
- अगर आप चेहरे पर किसी भी नई चीज को लगा रही हैं, तो ऐसे में पेच टेस्ट करना जरूरी है।
- एलोवेरा जेल को लगाने से पहले अपने चेहरे को साफ करें। तभी इसे चेहरे पर अप्लाई करें।
ये भी पढ़ें- नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल मक्खन की तरह पिघलेगा! बस जान लें अखरोट खाने का ये सही तरीका
- अगर आप एलोवेरा जेल के साथ गुलाब जल मिक्स कर रही हैं, तो इसे तभी बनाएं और लगाएं। इसे स्टोर करके न रखें।
- इस तरह से आप अपने चेहरे को साफ और ग्लोइंग बनाने के लिए एलोवेरा जेल का गुलाब जल के साथ इस्तेमाल करें।
