Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दशकों बाद शुभ संयोग में मनेगी दिवाली, 27 साल बाद दीपावली पर सूर्यग्रहण का संयोग

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Oct 19, 2022 | 03:55 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: कोरोना काल के दो साल बाद इस वर्ष दिवाली (Diwali ) पूरे उत्साह के साथ मनाई जाएगी। अमावस्या दो दिन होने से आम लोगों में दीवाली पर लक्ष्मी पूजन (Lakshmi Puja) को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। कुछ विद्वानों में भी उदयातिथि को लेकर मतभेद देखने को मिल रहे थे जिससे असमंजस के हालात बन गए थे, लेकिन ‘मुहूर्त चिंतामणि’ का मंथन करने के बाद ज्योतिषी इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि दीवाली 24 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। 

ज्योतिष के अनुसार, प्रदोष काल और निशितकाल व्यापिनी अमावस्या में दीवाली मनाई जाती है। कई वर्षों बाद इस साल चित्रा नक्षत्र (Chitra Nakshatra) में दीपावली पड़ रही है, जो समग्र राष्ट्र और समाज के लिए सुख समृद्धि लाने वाली सिद्ध होगी। दीवाली के अगले दिन अमावस्या पर 27 साल बाद सूर्यग्रहण लगने जा रहा है जो देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देगा।

हस्त-चित्रा नक्षत्र में वैधृति योग का सुखद संयोग 

गौरतलब हो कि कार्तिक अमावस्या सोमवार 24 अक्टूबर को शाम 5:27 बजे से आरंभ होकर अगले दिन 25 अक्टूबर मंगलवार को शाम 4:16 बजे तक रहेगी। हस्त नक्षत्र अपराह्न 2:41 मिनट तक होगा, इसके बाद दीपावली पूजा में चित्रा नक्षत्र का संचार होगा। हस्त-चित्रा नक्षत्र में वैधृति योग का सुखद संयोग रहेगा। ज्योतिष के अनुसार हस्त नक्षत्र लघु छित्र संज्ञक और चित्रा मृदु मैत्र संज्ञक है। दोनों नक्षत्र व्यापारी और उद्योग जगत को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

क्या माता लक्ष्मी भी लेती हैं अवतार? जानिए विष्णु के साथ जुड़े देवी लक्ष्मी के रहस्यमयी रूप

यहां दर्शन करने पर मिलता है रुपयों-गहनों का प्रसाद, 300 करोड़ से सजता है देवी लक्ष्मी का मंदिर

पटाखे जलाने वाले देशद्रोही…प्रदूषण के लिए दीवाली जिम्मेदार, मेनका गांधी के बयान पर छिड़ेगा संग्राम

सस्ते स्मार्टफोन, लैपटॉप, घड़ी मिलेंगे, इस दिन से शुरू हो रही Flipkart की ब्लैक फ्राइडे सेल

प्रदोष और निशितकाल की अमावस्या श्रेष्ठ 

ब्रह्मपुराण में प्रदोष काल से लेकर निशितकाल तक रहने वाली अमावस्या को श्रेष्ठ कहा गया है, अतः दीवाली 24 अक्टूबर सोमवार को निर्विवाद रूप से सारे देश में मनाई जाएगी। सोमवार को प्रदोष काल शाम 5:39 से रात्रि 8:15 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल में ही मेष, वृष लग्न और अमृत चर की चौघड़िया विराजमान रहेगी। महानिशितकाल और सिंह लग्न में महालक्ष्मी पूजन करने के लिए अर्धरात्रि में सिंह लग्न 1:27 से 3:27 बजे तक तक का समय उत्तम रहेगा।

27 साल बाद सूर्यग्रहण का संयोग 

दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। यह आंशिक ग्रहण होगा जो देश के कई हिस्सों में दिखेगा। दिवाली के अगले दिन ग्रहण होने से गोवर्धन पूजा दिवाली के तीसरे दिन मनाई जाएगी। यह स्थिति 27 वर्ष पूर्व 1995 में हुई थी। सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पूर्व आरंभ हो जाता है। इस हिसाब से 24 अक्टूबर  की मध्यरात्रि से ही सूतककाल आरंभ हो जाएगा। सूतक काल दिवाली की रात 2:30 बजे से शुरू होगा जो अगले दिन 25 अक्टूबर की सुबह 4: 22 बजे समाप्त होगा। 

लक्ष्मी पूजन मुहुर्त

  • लक्ष्मीपूजन मुहुर्त शाम 7:26 से 8:39 बजे तक
  • प्रदोष काल-शाम 6:10 से 8:39 बजे तक
  • वृषभ काल-शाम 7:26 से 9:26 बजे तक

निशितकाल की पूजा

  • रात 11:58 से सुबह 12:48 तक

लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • चर, लाभ, अमृत- शाम 5:27 से 6:10 बजे तक 
  • शाम मुहूर्त (चर)-शाम 6:10 से 7:43 बजे तक
  • रात्रि मुहूर्त (लाभ)-10:49 से 12:23 बजे तक
  • उषाकाल मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) सुबह 1:56 से 6:36 बजे तक

[blockquote content=”कई सालों बाद चित्रा और हस्त नक्षत्र का सुखद संयोग इस दीवाली पर बन रहा है। देश की कुंडली की गणना करने से ज्ञात होता है कि इस वर्ष देश के खजाने पर धनलक्ष्मी की वर्षा तो होगी ही जनता जनार्दन की भी झोली भरेगी। ” pic=”” name=”- पं. रामप्रसाद मिश्र भृगुसंहिताचार्य “]

[blockquote content=”दीवाली पर बनने वाले ग्रहों का अध्ययन करने से ज्ञात होता है कि देश की अर्थव्यवस्था उन्नति पर होगी। साथ ही शेअर बाजार भी उछाल मारेगा। मेहनतकश लोगों का सम्मान होगा और प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की देखने को मिलेगी। ” pic=”” name=”-ज्योतिर्विद डॉ. बालकृष्ण मिश्र “]

After decades diwali will be celebrated in auspicious coincidence after 27 years the coincidence of solar eclipse on deepawali

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 19, 2022 | 03:55 PM

Topics:  

  • Diwali
  • Lakshmi Puja

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.