घर में बढ़ गया है चूहों का आतंक तो आज से ही कर लें ये काम, ऐसे निकलेंगे बाहर की दोबारा नहीं आएंगे घर
कई लोग चूहों को भगाने के लिए घर के कोनों में पिंजरा और रोटी में जहर मिलाकर रख देते हैं जो गलत है। आज हम आपको चूहे भगाने वाले ऐसे ही रामबाण उपायों को बता रहे हैं, जिससे घर से चूहों की विदाई हो जाएगी।
- Written By: सीमा कुमारी
चूहों को घर से भगाने के घरेलू उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Mouse Repellent:अगर घर में एक भी चूहा आ जाए तो परेशानी का कारण बन सकती है। कमरे, किचन और घर की हर जगह में आकर ये बहुत तबाही मचा देता है। लेकिन अब चिंता करने की बजाय आप कुछ प्राकृतिक और घरेलू उपायों का इस्तेमाल करके उन्हें घर से बाहर खदेड़ सकते है। यहां कुछ आसान और प्रभावी तरीके दिए गए हैं, जिनसे आप चूहों से छुटकारा पा सकते है। आइए जानते हैं इन घरेलू उपाय के बारे में-
चूहों को घर से भगाने के ये अपनाए घरेलू उपाय
प्याज और नींबू के छिलके
सम्बंधित ख़बरें
Snoring Remedy: क्या आपको भी आते हैं रात भर खर्राटे? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
Blood Flow During Periods: पीरियड्स में कम ब्लीडिंग के पीछे क्या है वजह? इन देशी नुस्खों से मिलेगी राहत
Vitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
Homemade Ubtan: शादी से पहले चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो! इस खास तरीके से घर पर बनाएं उबटन
चूहों को घर से भगाने के लिए प्याज और नींबू के छिलके काम आ सकते है। प्याज की तीखी गंध चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं होती। प्याज काटकर उन जगहों पर रखें जहां चूहे अक्सर दिखाई देते हैं। साथ ही, नींबू या संतरे के छिलके भी रख सकते हैं, क्योंकि उनकी महक चूहों को दूर रखती है।
नीम की पत्तियां
नीम की पत्तियां भी चूहों को घर से भगाने के लिए एक अन्य प्राकृतिक डिटरेन्ट है। आप नीम की पत्तियों को घर के विभिन्न हिस्सों में रख सकते हैं, जैसे कि दरवाजों के पास, बाथरूम में, या रसोई मेंहै। इसकी गंध चूहों को घर में आने से रोकती है।
जाल और ट्रैप का उपयोग
चूहों को पकड़ने के लिए पारंपरिक चूहेदानी या स्टिकी ट्रैप का इस्तेमाल करें और उन्हें घर से बाहर छोड़ दें। इन उपायों को अपनाकर आप चूहों के आतंक से छुटकारा पा सकते हैं और अपने घर को सुरक्षित और स्वच्छ रख सकते हैं।
सेंधा नमक
चूहों को घर से भगाने के लिए आप सेंधा नमक का भी इस्तेमाक कर सकते हैं। चूहे सेंधा नमक को खाते नहीं हैं और इसे अपनी नज़दीकी दूरी से भी दूर रखते हैं। आप सेंधा नमक को घर के कोनों में छिड़क सकते हैं, खासकर उन स्थानों पर जहां चूहे आने जाते हैं। यह उन्हें प्राकृतिक तरीके से दूर रखने में मदद करेगा।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
कपूर
चूहों को घर से भगाने के लिए आप कपूर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चूहे कपूर की गंध को सहन नहीं कर पाते। आप कपूर की गोलियों को घर के कोनों, ड्रॉअर और अलमारी में रख सकते हैं। कपूर की गंध चूहों को घर से दूर रखेगी।
