Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गर्मी आने से पहले अलमारी इन लाइटवेट फैब्रिक्स के लिए बनाएं जगह, स्टाइल के साथ मिलेगा कंफर्ट का कॉम्बो

Summer Wardrobe: गर्मियों की शुरुआत से पहले अपनी अलमारी को अपडेट करना बेहद जरूरी है। भारी और मोटे कपड़ों की जगह कॉटन, लिनन और रेयॉन जैसे लाइटवेट फैब्रिक्स को शामिल करना आपको गर्मी में राहत दे।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Feb 28, 2026 | 08:04 PM

गर्मी में पोज देती महिलाएं (सौ. फ्रीपिक)

Follow Us
Close
Follow Us:

Summer Fashion Tips: फरवरी का अंत होते ही उत्तर भारत समेत देशभर में गर्मी ने दस्तक दे दी है। ऐसे में ऊनी और भारी कपड़ों को पैक कर हल्के कपड़ों को बाहर निकालने का समय आ गया है। इस सीजन स्टाइल और कंफर्ट का सही तालमेल बिठाने के लिए सही फैब्रिक्स को चुनना चाहिए।

मार्च का महीना शुरू होते ही सूरज के तेवर तल्ख होने लगते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती होती है सही कपड़ों का चुनाव करना जो पसीने को सोख सकें और शरीर को हवा लगने दें। अगर आप इस गर्मी चिपचिपाहट और रैशेज से बचना चाहते हैं तो अपनी अलमारी में भारी सिंथेटिक कपड़ों की जगह इन 5 लाइटवेट और नेचुरल फैब्रिक्स को शामिल करें।

सदाबहार सूती

गर्मियों के लिए कॉटन से बेहतर कुछ नहीं। यह पसीने को सोखने की अद्भुत क्षमता रखता है और त्वचा को सांस लेने में मदद करता है। ऑफिस जाना हो या कैजुअल आउटिंग, कॉटन की कुर्तियां और शर्ट्स हमेशा बेस्ट विकल्प हैं।

सम्बंधित ख़बरें

बाजार की मिलावटी नमकीन से करें तौबा! घर पर सिर्फ 10 मिनट में बनाएं चटपटा मिक्सचर, नोट करें रेसिपी

Holi 2026: नाखूनों पर नहीं जमेगा होली का रंग, ये 4 आसान टिप्स हैं सबसे बेस्ट; जल्दी कर लें नोट

Pre Holi Skin Care Tips: होली खेलने से पहले कर लें ये 3 काम, जिद्दी रंग भी नहीं छीन पाएंगे चेहरे का नूर

बिना जिम और डाइटिंग के सिर्फ सुबह की ये आदत बदल देगी आपकी सेहत, बस जान लें सही तरीका

रॉयल लिनन

लिनन को दुनिया के सबसे पुराने और सबसे ठंडे कपड़ों में गिना जाता है। यह अलसी के पौधों से बनता है और काफी हल्का होता है। हालांकि इसमें जल्दी सिलवटें पड़ती हैं लेकिन इसका क्रश लुक आजकल काफी ट्रेंड में है और यह पसीने को तुरंत सुखा देता है।

यह भी पढ़ें:- बिना जिम और डाइटिंग के सिर्फ सुबह की ये आदत बदल देगी आपकी सेहत, बस जान लें सही तरीका

स्वदेशी खादी

खादी केवल एक कपड़ा नहीं बल्कि एक अहसास है। हाथ से बुना गया यह फैब्रिक सर्दियों में गर्म और गर्मियों में ठंडा रहता है। इसकी बुनाई के बीच से हवा आसानी से पास होती है जो आपको एसी जैसी ठंडक का अहसास कराती है।

मुलायम रेयॉन

अगर आप सिल्क जैसा लुक चाहते हैं लेकिन गर्मी से भी बचना चाहते हैं तो रेयॉन एक बेहतरीन विकल्प है। यह सिंथेटिक होने के बावजूद काफी पतला और ठंडा होता है। ड्रेपिंग के लिए यह फैब्रिक महिलाओं की पहली पसंद होता है।

मॉडर्न चाम्ब्रे

अगर आपको डेनिम पहनना पसंद है लेकिन गर्मी में वह भारी लगता है तो चाम्ब्रे ट्राई करें। यह दिखने में डेनिम जैसा होता है लेकिन वजन में बहुत हल्का और हवादार होता है। समर शर्ट्स के लिए यह सबसे स्मार्ट चॉइस है।

गर्मियों में केवल फैब्रिक ही नहीं बल्कि रंगों का भी ध्यान रखें। गहरे रंगों की जगह पेस्टल शेड्स जैसे स्काई ब्लू, बेबी पिंक और ऑफ-व्हाइट पहनें जो धूप को कम सोखते हैं और आंखों को ठंडक देते हैं।

5 best summer fabrics for style and comfort 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 28, 2026 | 08:04 PM

Topics:  

  • Fashion Tips
  • Lifestyle News
  • Summer Season

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.