क्या है फैटी लिवर की बीमारी, दुनियाभर में 38% लोग है इसकी गिरफ्त में, जानिए लक्षण और बचाव
फैटी लिवर बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है जहां पर अनुमान की मानें तो, दुनियाभर में इस बीमारी से 38 प्रतिशत लोग चपेट में आ गए है।
- Written By: दीपिका पाल
फैटी लिवर (सोशल मीडिया)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: अच्छी सेहत के लिए स्वस्थ जीवनशैली का होना जरूरी होता है वहीं पर इन दिनों फैटी लिवर बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है जहां पर अनुमान की मानें तो, दुनियाभर में इस बीमारी से 38 प्रतिशत लोग चपेट में आ गए है। लिवर टेस्ट में ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ जाए तो इस बीमारी के बढ़ने का खतरा होता है।
जानिए क्या होती है फैटी लिवर की बीमारी
जॉन हॉपकिन्स मेडिसिन के मुताबिक इस फैटी लिवर बीमारी को समझे तो, लिवर हमारे शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग है जो खाने और पीने से जरूरी न्यूट्रिएंट्स को प्रॉसेस करता है औऱ सभी अंगों को उनकी जरूरत के हिसाब से बांट देता है। लिवर हमारे ब्लड से हार्मफुल सब्सटेंस निकालकर इसे साफ करने का काम भी करता है, इतना ही नहीं लिवर के काम 500 से ज्यादा होते है। लेकिन जब लिवर में फैट की मात्रा ज्यादा बढ़ जाती है तो इस समस्या को फैटी लिवर कहा जाता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक, अगर हमारे लिवर में जमा फैट की मात्रा लिवर के कुल वजन के 5% के पार चली जाए तो बड़ी समस्या हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Naagin 7 Finale: नागमणि की जंग में भिड़ेंगी दो बहनें, आखिरी एपिसोड में छिड़ेगा महायुद्ध
पुणे के 3.15 लाख किसानों को बड़ी राहत: अहिल्यादेवी होलकर योजना के तहत 2102 करोड़ रुपये की कर्जमाफी मंजूर
सफारी जिप्सी पर उठे सवाल: जंगल के बीचों-बीच खराब हुई गाड़ी, पर्यटकों ने पूछा-अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का नतीजा…पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों के हंगामें पर RJD ने सरकार को घेरा
जानिए क्या होते है फैटी लिवर के लक्षण
इस फैटी लिवर बीमारी के लक्षण होते है जो इस प्रकार है..
– पेट में दर्द
– अत्यधिक थकावट या कमजोरी
– जी मिचलाना
– भूख में कमी
– अचानक से वजन कम होना
– त्वचा और आंखों का सफेद भाग पीला पड़ना
– पेट में सूजन
– पैरों या हाथों में सूजन
जानिए फैटी लिवर से कैसे करें बचाव
यहां पर इस बीमारी के लक्षण पहचान कर बचाव करना जरूरी है तो जानिए..
1- इस बीमारी से बचने के लिए हमें हेल्दी जीवनशैली का पालन करना जरूरी है।
2- इसके लिए बाहर के जंक फूड को ज्यादा न खाएं इसके साथ ही कम वसा युक्त और मीठे पदार्थों का सेवन कम करें।
3- रोजाना एक्सरसाइज और वॉक करना सही होता है।
4- किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचने के लिए दूषित खाने-पीने की चीजों का सेवन न करें।
5-अपनी शारीरिक गतिविधि को बढ़ाएं।
