सिंगापुर में 16 प्रकार के कीड़ों को मजूंरी (सौ.सोशल मी़डिया)
जैसा कि, हम जानते हैं खानपान के लिए शाकाहारी औऱ मांसाहारी दो प्रकार की थाली लोगों के बीच फेमस होती है। जिसे अलग-अलग लोग खाते है। कई जगहों पर जहां पर खाने में कीड़ों का सेवन करना वर्जित माना जाता हैं, ऐसा भारत में भी होता है। हाल ही में इस देश की खाद्य एजेंसी ने 16 तरह के कीड़ों को खाने में शामिल करने की इजाजत दे दी गई है। इसमें झींगुर, टिड्डे, ग्रब, मधुमक्खी की एक प्रजाति और अनाज में पैदा होने वाले कीड़े शामिल हैं। इसके साथ अब सिंगापुर की थाली में इसे परोसा जाएगा।
बताया जा रहा है कि, सिंगापुर में सीफूड बेचने वाला एक रेस्त्रां ने इन कीड़ों को परोसना भी शुरू कर दिया है। रेस्त्रां में फिश करी के साथ झींगुर और तोफू के साथ कीड़े खिलाए जा रहे हैं। इसके अलावा फ्राइड राइस में भी कीड़ों की टॉपिंग्स डाली गई हैं। रेस्त्रां के मेन्यू में 30 ऐसी डिश शामिल की गई हैं, जिसमें इन कीड़ों को परोसा जाएगा। इन कीड़ों को खाने में बनाने से पहले एक्सपर्ट्स की देखरेख में ही पाला जाएगा। इन्हें जंगली पर्यावरण से नहीं लाया जाएगा। देखभाल के दौरान इन्हें खराब खाना नहीं दिया जा सकता।
यहां पर कीड़े खाना क्यों फायदेमंद होता है इसे समझें तो, इसे लेकर सिंगापुर के फूड सिक्योरिटी एक्सपर्ट पॉल तेंग ने बताया कि ज्यादातर कीड़ों में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसे खाद्य सुरक्षा विभाग से अनुमति मिलने के बाद आम ग्राहकों को दिया जाएगा। यहां सैंपल के तौर पर ग्राहकों को परोसा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, दुनियाभर के 128 देशों में कीड़ों की 2 हजार 205 प्रजातियों को खाया जाता है। ये ज्यादातर एशियाई, अफ्रीकी देशों के अलावा मेक्सिको में मिलते हैं। थाईलैंड, भारत और चीन में कीड़ों की सैकड़ों प्रजातियों को खाया जाता है। ब्राजील और जापान में भी कीड़ों की करीब 100 प्रजातियों को खाया जाता है। दरअसल भारत में खाने की कई चीजों में इनका इस्तेमाल किया जाता है। इसे स्वास्थ्य के पैमाने पर हेल्दी माना गया है इस वजह से कीड़े अब डिश में आ गए है।