Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2025 का गणतंत्र दिवस 76वां या 77वां, जानिए इस साल किस देश के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि और क्या है इस विशेष दिन की थीम

हर साल, भारतीय सरकार गणतंत्र दिवस के लिए एक थीम चुनती है। 2025 का थीम है 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास', जो भारत की सांस्कृतिक धरोहर और विकास की उपलब्धियों को दर्शाता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jan 25, 2025 | 05:52 PM

गणतंत्र दिवस,(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Republic Day 2025:  इस बार देश अपना 76 वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। गणतंत्र दिवस भारत के राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। भारतीय इतिहास में गणतंत्र दिवस बड़ा महत्व रखता है। क्योंकि, यही वह दिन है, जब भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया था। 26 जनवरी 1949 को संविधान सभा ने संविधान को स्वीकार किया था।

जबकि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान संपूर्ण देश में लागू हुआ था। यह दिन हर भारतवासी के लिए गर्व एवं सम्मान का दिन है। भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़े व लिखित संविधान है। संविधान को बनने में कुल 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा था।

इसी खास मौके का जश्न मनाने के मकसद से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर देशभर में जश्न का माहौल रहता है। साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर इस दिन परेड का आयोजन भी किया जाता है। इसके अलावा देश के राष्ट्रपति इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अब चश्मा करेगा पहरा, गणतंत्र दिवस पर पहली बार AI Glasses से दिल्ली की सुरक्षा, अपराधी भी नहीं बच पाएंगे

घर पर बनाएं बाजार जैसा सॉफ्ट और स्पंजी तिरंगा ढोकला, बस अपनाएं ये सीक्रेट ट्रिक

Republic Day 2026: दुनिया पहली बार देखेगी भारत की एंटी शिप मिसाइल, लाहौर-कराची को एक झटके में कर सकता है तबाह

न पुतिन, न ट्रंप! ये दो नेता होंगे रिपब्लिक डे पर चीफ गेस्ट, PM मोदी ने इसलिए भेजा खास न्योता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर साल एक विदेशी मेहमान को आमंत्रित भी किया जाता है। 2025 के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रभोवो सुबियांटो होंगे। यह वार्षिक आयोजन उस ऐतिहासिक क्षण की याद दिलाता है जब भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया गया था।

संविधान सभा के अथक प्रयासों के बाद 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। यह दिन हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के साथ संविधान के महत्व को दर्शाता है। आइए जानते हैं इस साल 2025 में भारत कौन सा गणतंत्र दिवस मनाएगा, इस साल की थीम क्या है।

साल 2025 में 76वां या 77वां कौनसा गणतंत्र दिवस होगा

कई लोग यह जानना चाहते हैं कि 2025 भारत का 76वां या 77वां गणतंत्र दिवस होगा। इसका उत्तर भारत के इतिहास में छिपा है। बता दें, 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी, जिसे हर साल स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। हालांकि आजादी के बाद भी भारत एक गणतंत्र राष्ट नहीं था, बल्कि एक राष्ट्रमंडल देश था।

लाइफ़स्टाइल की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें-  

क्या है गणतंत्र दिवस 2025 की थीम

हर साल, भारतीय सरकार गणतंत्र दिवस के लिए एक थीम चुनती है। 2025 का थीम है ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’, जो भारत की सांस्कृतिक धरोहर और विकास की उपलब्धियों को दर्शाता है। गणतंत्र दिवस की परंपरा के अनुसार, हर साल एक विदेशी मेहमान को आमंत्रित किया जाता है। 2025 के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रभोवो सुबियांटो होंगे।

 

Which republic day will be 76th or 77th in the year 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 25, 2025 | 05:47 PM

Topics:  

  • 76th Republic Day
  • Happy Republic Day
  • Republic Day 2025

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.