मासिक दुर्गाष्टमी पर विधिवत पूजा से मां दुर्गा की होती हैं असीम कृपा
Masik Durgashtami: मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व रखता है। इस दिन पूजा और व्रत रखने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
मासिक दुर्गाष्टमी (सौ.सोशल मीडिया)
Masik Durgashtami 2025: आज, 1 अगस्त को श्रावण माह की मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जा रही है। मां दुर्गा को समर्पित दुर्गाष्टमी का व्रत हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस व्रत को करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है।
इस दिन मां दुर्गा को कुछ विशेष चीजें अर्पित करने से उनका आशीर्वाद अपने भक्तों पर सैदव बना रहता है। दुर्गाष्टमी के दिन इस बात का खास ख्याल रखें कि देवी मां दुर्गा की पूजा निशा काल में करें। ऐसे में आइए जानते हैं दुर्गाष्टमी के दिन किन उपायों को शुभ होता है।
मासिक दुर्गाष्टमी 2025 पर क्या करें अर्पित
- इस दिन मां दुर्गा को लाल फूल, सिंदूर, और श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
- इस दिन मां की मूर्ति के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
- साथ ही मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन उनकी आरती जरूर करें।
- इस दिन मंत्र जाप और दान को भी बहुत फलदायी माना जाता है।
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन करें उपाय
- ज्योतिषयों के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मंत्र जाप करने का विशेष महत्व है। इस दिन “या देवी सर्वभूतेषु” मंत्र का 11 बार जाप करना शुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन “ऊं जयन्ती मंगला काली” मंत्र का भी जाप करें।
- मासिक दुर्गाष्टमी के दिन दान का विषशेष महत्व है। इस दिन जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और जरूरी चीजों का दान करें।
- इस दिन कन्या पूजन जरूर करना चाहिए। दुर्गाष्टमी के दिन, 9 कन्याओं को भोजन कराना और उनका आशीर्वाद लेना भी शुभ माना जाता है।
- इस दिन अपने घर में हवन जरूर करें। इस दिन हवन करना बहुत शुभ माना जाता हैं।
मां दुर्गा के प्रिय फूल
मां दुर्गा को लाल रंग के फूल बहुत प्रिय हैं। मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन आप उन्हें लाल गुड़हल, लाल गुलाब, लाल कनेर या लाल कमल के फूल अर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा, आप उन्हें गेंदा, चमेली और मोगरे के फूल भी चढ़ा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Sawan 2026: सावन में भूलकर भी न छोड़ें मुख्य द्वार से जुड़ा ये उपाय, कहते हैं यहीं से आती है सुख-समृद्धि
Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, श्रीहरि की कृपा से भर जाएगा घर
Sawan 2026: सावन सोमवार का अचूक उपाय: घर की इन 5 जगहों पर दीपक जलाते ही बरसती है शिव-पार्वती की कृपा
Mangala Gauri Vrat Katha : सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज: पूजा के दौरान जरूर पढ़ें यह चमत्कारी कथा
ये भी पढ़ें-‘कजरी तीज’ अगस्त में इस तिथि को, जानिए क्या है इस त्योहार का महत्व, जानिए
मासिक दुर्गा अष्टमी का धार्मिक महत्व
मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व रखता है। इस दिन पूजा और व्रत रखने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है। यह तिथि हर महीने में आती है। ऐसे में माता रानी की कृपा पाने के लिए आप इस कठिन उपवास का पालन कर सकते हैं।
