Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मालपुआ नहीं, तो कैसी होली ! यहां जानिए स्वादिष्ट मालपुआ बनाने की आसान रेसिपी

होली का त्यौहार सिर्फ रंगों और मस्ती का ही नहीं, बल्कि मिठाइयों का भी है! इस दिन लोग ढेर सारी स्वादिष्ट पकवान बनाते और खाते हैं। मालपुआ, एक ऐसी मिठाई है, जो होली के समय खासतौर पर बनाई जाती है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Mar 13, 2025 | 07:26 PM

मालपुआ बनाने की रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Holi: कल देशभर में होली का त्यौहार मनाया जाएगा। रंगों का त्योहार होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं। देश के कई हिस्सों में होली के त्योहार की शुरुआत बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही हो जाती हैं। आपको बता दें, होली केवल एक त्योहार ही नहीं, बल्कि सामाजिक मेलजोल और सभी को अपने समान समझने का प्रतीक भी है।

होली का त्यौहार सिर्फ रंगों और मस्ती का ही नहीं, बल्कि मिठाइयों का भी है! इस दिन लोग ढेर सारी स्वादिष्ट पकवान बनाते और खाते हैं। मालपुआ, एक ऐसी मिठाई है, जो होली के समय खासतौर पर बनाई जाती है।

यह स्वाद में मीठा और खाने में बेहद लजीज होता है। अगर आप भी इस होली पर कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो मालपुआ एक बेहतरीन विकल्प है। आइए, जानते हैं मालपुआ बनाने की रेसिपी।

सम्बंधित ख़बरें

Holi Special Buses: होली पर मुंबई से कोंकण जाना हुआ आसान, एसटी की सैकड़ों अतिरिक्त बसों का शेड्यूल जारी

पार्टनर को करना है इंप्रेस? सिर्फ 5 मिनट में घर पर बनाएं ये मॉकटेल, आसान है रेसिपी

होली पर चलेंगी 1400 से अधिक स्पेशल ट्रेनें, किस जोन से कितनी ट्रेनों के संचालन की तैयारी?

इन 7 डिशेज का जायका बिगाड़ देता है टमाटर का खट्टापन, क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मालपुआ बनाने की सामग्री

मैदा – 1 कप
सूजी – 1/4 कप
दूध – 1 कप
चीनी – 1/2 कप
घी – तलने के लिए
इलायची पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
पानी – 1/2 कप (सिरप बनाने के लिए)
किशमिश – 1/4 कप (इच्छा अनुसार)
पिस्ता या बादाम – सजाने के लिए (इच्छा अनुसार)

मालपुआ की रेसिपी

1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा और सूजी को अच्छे से मिला लें। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालें और आटे को गूंध लें। आटा इतना नरम होना चाहिए कि उसे आसानी से फैलाया जा सके। अगर आटा बहुत गाढ़ा लगे, तो थोड़ा और दूध डाल सकते हैं। इस मिश्रण को कुछ देर के लिए ढककर रखें ताकि यह थोड़ा आराम कर सके और आटा अच्छे से सेट हो जाए।

2. अब एक छोटे पैन में पानी और चीनी डालकर चाशनी तैयार करें। चाशनी को उबालने दें और उसमें इलायची पाउडर डालें। जब चीनी पूरी तरह से घुल जाए और चाशनी गाढ़ी हो जाए, तो गैस बंद कर दें। चाशनी का एक तार होने तक इसे उबालें।

3. अब एक कढ़ाई में घी या तेल गर्म करें। घी के गर्म होते ही उसमें तैयार आटे के घोल के छोटे-छोटे बूंद डालें। ध्यान रखें कि घी का तापमान मध्यम हो, ताकि मालपुआ अच्छे से तले और बाहर से क्रिस्पी हो, लेकिन अंदर से मुलायम रहे। हर मालपुआ को हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें। फिर उसे घी से निकालकर तुरंत तैयार चाशनी में डाल दें।

हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…

4. मालपुआ को चाशनी में डालकर कुछ सेकंड तक डुबोने के बाद बाहर निकालें। यह चाशनी को अच्छे से सोख लेगा और स्वाद में मिठास आएगी। अब इन तले हुए मालपुआ को किशमिश, पिस्ता, या बादाम से सजाकर गर्मागर्म सर्व करें।

इस होली पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर यह मालपुआ बनाएं और त्योहार का आनंद लें।

 

What holi is like if there is no malpua know here the easy recipe to make delicious malpua

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 13, 2025 | 07:26 PM

Topics:  

  • Foods
  • Holi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.