इस टूर पैकेज से करें अयोध्या में रामलला के दर्शन, फटाफट कर लें बुकिंग
Ayodhya Tour Package: भगवान राम की नगरी अयोध्या के दर्शन करना हर व्यक्ति की इच्छा होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए खास टूर पैकेज लेकर आया है।
- Written By: प्रीति शर्मा
अयोध्या टूर पैकेज 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
IRCTC tour package 2025: आईआरसीटीसी समय-समय पर टूरिस्टों के लिए आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लेकर आता है। उसी तरह इस बार भी यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए अयोध्या का टूर पैकेज लॉन्च किया गया है। इस टूर पैकेज का नाम राम लला दर्शन अयोध्या है। जिसके तहत आपको अयोध्या में रामलला के दर्शन करने का मौका मिलेगा।
अयोध्या पवित्र सरयू नदी के तट पर बसा एक शहर है। यह भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिले और अयोध्या मंडल का मुख्यालय है। अयोध्या, जिसे साकेत के नाम से भी जाना जाता है, भारत का एक प्राचीन शहर है, जो भगवान श्री राम की जन्मभूमि और महान महाकाव्य रामायण का आधार है।
अयोध्या प्राचीन कोसल साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी। इसकी औसत ऊँचाई 93 मीटर (305 फीट) है। भगवान श्री राम की जन्मभूमि होने की मान्यता के कारण अयोध्या (अवधपुरी) को हिंदुओं के सात सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों (मोक्षदायिनी सप्त पुरियों) में से एक माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
राम मंदिर चोरी केस में ED की एंट्री, जीजा-साले की जोड़ी ने उड़ाया करोड़ों का चढ़ावा, SBI पर घूमी शक की सुई!
कांग्रेस सांसदों की एंट्री से पहले अयोध्या में हड़कंप! रामलला के दर्शन से पहले UP चीफ अजय राय हाउस अरेस्ट
टूर पैकेज में मिलेंगी कई सुविधाएं
आईआरसीटीसी का यह खास टूर पैकेज एक रात और दो दिन के लिए है। जिसमें आपको अयोध्या की सैर करवाई जाएगी। इस टूर पैकेज का नाम राम लला दर्शन अयोध्या है। जिसमें आपको सरयू घाट, राम लला मंदिर, हनुमानगढ़ी और कनक भवन दिखाया जाएगा। इस टूर पैकेज की टिकट आप किसी भी शुक्रवार या शनिवार को कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- पार्टनर के साथ वीजा फ्री इन देशों में करें ट्रिप प्लान, जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ
इस टूर पैकेज में रहने से लेकर खाने तक की पूरी व्यवस्था मिलेगी। जिसमें आपको ट्रेन और होटल में नाश्ता और दोपहर का खाना भी करवाया जाएगा। इसके लिए ट्रेन 20 सितंबर 2025 से आनंद विहार टर्मिनल से सुबह रवाना होगी।
कितना होगा टूर पैकेज का किराया
इस टूर पैकेज में सिंगल व्यक्ति का किराया 16170 रुपए तय किया गया है। वहीं दो लोगों के साथ शेयरिंग करने पर यह 10950 रुपए है। इसके अलावा तीन लोगों के साथ शेयरिंग करने पर किराया 9700 रुपए है। अगर आप बच्चों को साथ ले जाना चाहते हैं तो इसके लिए भी सुविधाएं की गई हैं। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 9360 है और अगर आप बिना बेड के बच्चे के साथ जाना चाहते हैं तो उसका किराया 8980 रुपए है। इस टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
