वर्ल्ड कप 2027 नहीं खेलेंगे विराट कोहली? IPL के बीच किया बड़ा ऐलान, जानिए कब लेंगे संन्यास, देखें वीडियो

आईपीएल 2025 के बीच विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2027 को लेकर उनके खेलने या ना खेलने पर बड़ा अपडेट दिया है। इसका वीडियों सोशल मी़डिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विराट कोहली ने संन्यास के बारे में दिया बयान
विराट कोहली (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: इस वक्त इंडियन टीम के सभी खिलाड़ी आईपीएल में पूरी तरह से व्यस्त है। रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक सभी अपनी-अपनी टीम को आईपीएल में मैच जीतने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को अपने नाम कर चुकी है। इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सामने आई। अब आईपीएल 2024 के बीच भारतीय क्रिकेट स्टार विराट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए माना जा रहा था कि ये दोनों खिलाड़ी वनडे क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। लेकिन इसके बाद ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। इसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों के इरादों से स्पष्ट हुआ कि वो फिलहाल खेलना जारी रखेंगे।

कोहली खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप

इन सब के बाद आईपीएल 2025 के दौरान विराट कोहली का सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियों में विराट कोहली क्रिकेट के तौर पर अपनी भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ये भी स्पष्ट कर दिया कि वो अभी वनडे क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे। इस दौरान कोहली ने कहा कि उनका अगला कदम उन्हें पता नहीं। शायद अगला वर्ल्ड कप जीतने की कोशिश करेंगे।

कोहली के इस बयान के बाद माना जा सकता है कि वो अभी वनडे फॉर्मेट को अलविदा नहीं कह रहे हैं। गौरतलब है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के पिछले साल टी20 विश्वकप 2024 की ट्रॉफी को जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। इस हिसाब से ये दोनों खिलाड़ी टी20 विश्वकप 2026 में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। लेकिन कोहली और रोहित के सामने इसके अगले साल ही वनडे विश्वकप 2027 भी आने वाला है। ऐसे में माना जा है कि विराट के साथ रोहित शर्मा टीम में कप्तान के तौर इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com