- Hindi News »
- Latest News »
- Sunil Chhetri Comes Out Of Retirement At Age Of 40 For Afc Asian Cup
AFC Asian Cup 2027: भारतीय दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री ने संन्यास से की वापसी, टीम के लिए 40 की उम्र में किया कमबैक
भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री ने अपना रिटायरमेंट वापस ले लिया है। सुनील छेत्री ने मार्च 2025 से शुरू होने वाले फीफा के अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों के लिए अपना संन्यास वापस ले लिया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

सुनील छेत्री (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री ने अपना रिटायरमेंट वापस ले लिया है। सुनील छेत्री ने यह फैसला 40 के उम्र में लिया है। सुनील छेत्री ने मार्च 2025 से शुरू होने वाले फीफा के अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों के लिए अपना संन्यास वापस ले लिया है। छेत्री ने भारतीय टीम की मदद करने के लिए यह फैसला लिया है। देश में फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
छेत्री 25 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ एएफसी एशियन कप 2027 के क्वालिफायर के तीसरे दौर में खेलेंगे। शिलांग का जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम भारतीय सीनियर पुरुष टीम के दो मैचों की मेजबानी करेगा। छेत्री के वापसी से भारतीय टीम को काफी राहत मिली है। सुनील छेत्री भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।
एआईएफएफ ने ट्वीट करके दी जानकारी
एआईएफएफ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा कि सुनील छेत्री वापस आ गए हैं। कप्तान, नेतृत्वकर्ता, दिग्गज खिलाड़ी मार्च में फीफा अंतरराष्ट्रीय विंडो के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम में वापसी करेगा। छेत्री ने यह कदम अपने शानदार करियर के बाद संन्यास की घोषणा के एक साल से भी कम समय के भीतर उठाया है। उनके संन्यास से राष्ट्रीय टीम में एक बड़ा खालीपन पैदा हो गया है जिसे अभी भरा जाना बाकी है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
MI को हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बनी राजस्थान, वानखेड़े में 30 रनों से जीता मुकाबला
कौन हैं 10.09 सेकंड में इतिहास रचने वाले गुरिंदरवीर सिंह? इस कारनामे के बाद बन गए भारत के सबसे तेज धावक
चौथे सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर
भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले सुनील छेत्री ने पिछले साल जून में कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी थी। उन्होंने भारतीय टीम को नम आंखों के साथ अलविदा कहा था। तब भारत ने फीफा विश्व कप 2026 क्वालिफायर में कुवैत के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला था।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सुनील छेत्री पुरुष फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वालों की सूची में क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी और अली डेई से पीछे हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान 151 मैच में 94 गोल किए हैं। संन्यास से लौटने के बाद सुनील छेत्री को 100 या उससे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ियों की विशिष्ट सूची में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सुनील छेत्री ने 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से डेब्यू किया था। सुनील छेत्री ने इंडियन सुपर लीग में बेंगलुरु एफसी के लिए अपना खेल जारी रखा।
Sunil chhetri comes out of retirement at age of 40 for afc asian cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM













