पीएम मोदी देंगे इस्तीफा, ट्रंप है कुलदेवता! संजय राउत का भाजपा पर वार, श्रीराम का दिया उदाहरण
Maharashtra politics: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप से एक बार फिर संजय राउत भड़क गए है। इस बार कांग्रेस को बड़ी नसीहत दी है।
- Written By: प्रिया जैस
संजय राउत और पीएम मोदी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र समेत देश भर भाजपा ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा रैली निकाल रही है। इस तिरंगा रैली की शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने आलोचना की है। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को हिंदुस्ता का शासक बताया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है।
इस दौरान संजय राउत ने कांग्रेस से इस्तीफ की मांग करने का आग्रह किया। संजय राउत ने कहा, “कांग्रेस ने खुलासा नहीं सबसे पहले नरेंद्र मोदी का इस्तीफा मांगना चाहिए। कांग्रेस को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगना चाहिए। प्रधानमंत्री देश से झूठ बोल रहा है। प्रधानमंत्री हमारी फौज की टांग खींचकर पीछे ला रहा है। हमारी देश की संप्रभुता को खतरा डोनाल्ड ट्रंप ने पैदा किया है।”
संजय राउत ने किया कटाक्ष
मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, “कांग्रेस को पीएम मोदी और अमित शाह के इस्तीफे की मांग करनी चाहिए। पीएम देश से झूठ बोल रहे हैं और हमारे सशस्त्र बलों को पीछे हटाने की कोशिश कर रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बढ़ीं मुश्किलें, PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में FIR दर्ज
पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा, 19वें रोजगार मेले में 51 हजार को मिली सरकारी नौकरी
Thane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
VIDEO | Addressing a press conference in Mumbai, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut (@rautsanjay61) says, “Congress should demand PM Modi, Amit Shah’s resignation… The PM is lying to the nation, and is trying to pull our Armed Forces back… (US President) Trump is endangering our… pic.twitter.com/2U6wyCG5Oy — Press Trust of India (@PTI_News) May 15, 2025
संजय राउत ने क्रेडिट पर आगे कहा, “वॉशिंगटन में बैठकर यहां हस्तक्षेप कर रहा है। कह रहा है युद्ध में मैंने युद्धविराम किया है। पीएम मोदी क्या कर रहे थे, गोटियां खेल रहे थे? और डिफेंस मिनिस्टर क्या कर रहे थे। ऐसे में प्रधानमंत्री ने ट्रंप का नाम लेकर बोलना चाहिए आपनी कोई हैसियत नहीं हिंदुस्तान में हस्तक्षेप करने की। दिखाइये हिम्मत आप। कल सऊदी अरब में बैठकर 6वीं बार ट्रंप ने क्रेडिट लिया। आखिर कौन है ट्रंप। पूराने जमाने में हमारे यहां प्रभु श्रीराम वनवास गए तो राजा भरत ने उनकी पादुकाएं सिहांसन पर रखकर राज किया था। क्या प्रधानमंत्री प्रेसिडेंट के जूते सियासत पर रखकर हिंदुस्तान का राज चला रहे है?
फडणवीस पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री फडणवीस पर भी संजय राउत ने कटाक्ष किया। संजय राउत ने तिरंगा रैली की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस डोनाल्ड ट्रंप को कुल देवता मानना चाहिए, हर गांव में डोनाल्ड यात्रा निकाली जानी चाहिए। अब उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा है कि टेंभी नाका पर डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए और ऊपर अमेरिकी झंडा लगाया जाना चाहिए।
संजय राउत ने कहा कि तिरंगा यात्रा निकालने का क्या कारण है? कौन सा श्रेय? युद्ध विराम और वापसी का श्रेय क्यों? एक पार्टी युद्ध विराम, वापसी और युद्ध विराम को ही एकमात्र जीत मानकर किसी देश में जीत का जश्न मनाती है। युद्ध विराम ट्रंप के जरिए हासिल हुआ। इन लोगों को अमेरिकी झंडा हाथ में लेकर डोनाल्ड यात्रा निकालनी चाहिए। देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, जेपी नड्डा को डोनाल्ड यात्रा निकालनी चाहिए।
