उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन, पर्यटकों को रेस्क्यू करने में जुटी टीम, अब तक 50 से अधिक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन के बाद इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। देर रात घटना की जानकारी पर पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया है। अब तक 50 से अधिक सैलानियों को रेस्क्यू किया जा चुका है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
सिक्कम में भूस्खलन के बाद रेस्क्यू कार्य में जुटी पुलिस
गंगटोक: उत्तरी सिक्किम में शुक्रवार की देर रात भूस्खलन की घटना हो गई। यहां हाईवे पर हुई घटना की जानकारी पर पुलिस की एक टीम ने इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि भूस्खलन चुंगथांग और लाचुंग के बीच हुआ। टीम अब तक 50 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर चुकी है।
सिक्किम में खराब मौसम के कराण अक्सर इस प्रकार की घटनाएं होती रहती हैं। यह क्षेत्र पहाड़ियों से घिरा होने के साथ काफी दुर्गम भी होता है। हालांकि पर्यटकों को इन क्षेत्रों में जाना पसंद रहता है। हालांकि यहां बारिश की स्थिति लगातार बनी रहती है।
लगातार भारी बारिश से हुआ भूस्खलन
उत्तरी सिक्किम के लाचेन-चुंगथांग हाईवे पर मुन्शीथांग और लाचुंग-चुंगथांग रोड पर लेमा के पास इलाके में भारी भूस्खलन हुआ। बीती रात भूस्खलन और बारिश के चलते रास्ता पर चलना मुश्किल हो गया था। यह मार्ग वैसे भी बहुत खतरनाक है और रात में यहां से सफर करना और भी मुश्किल हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
बालाघाट में पलटी तेज रफ्तार एंबुलेंस, हादसे के बाद वैन में लगी आग, जिंदा जल गया ड्राइवर
पालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
नागपुर के बूटीबोरी MIDC में दर्दनाक हादसा: सीवर चेंबर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 मजदूरों की मौत, एक गंभीर
तुमसर-रामटेक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, ओवरटेक के चक्कर में भिड़े तीन वाहन, चार लोग गंभीर रूप से घायल
अब तक 50 से अधिक किए गए रेस्क्यू
भूस्खलन के बाद मौके पर पुलिस की एक टीम रेस्क्यू के लिए पहुंच गई थी। रात से इलाके में पर्यटकों को कठिम मार्ग से निकाले जाने का काम चल रहा है। अब तक 50 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा चुका है। रात से कई पर्यटक इस दुर्गम इलाके में फंसे थे। भूस्खलन के बीच हाईवे पर कई जगह रास्ता बंद हो गया था। बारिश के कारण इलाके में कई पर्यटक फंस गए थे।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अक्सर बारिश के समय लगता है लंबा जाम
उत्तरी सिक्किम के इन इलाकों में रास्ता दुर्गम होने के कारण यहां बारिश और खराब मौसम के चलते गाड़ियों का लंबा जाम लगता है। इन इलाकों में वाहनों का आवागमन काफी रिस्की भी होता है। एक तरफ ऊंची पहाड़ी होने के कारण भूस्खलन की घटनाएं भी कई बार हो चुकी हैं। बीती रात भी भूस्खलन के कारण काफी संख्या में लोग फंस गए थे। रास्ते पर बड़े-बड़े पत्थर गिरने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। पुलिस की टीम रेस्क्यू कार्य कर रही है। सैलानियों में महिलाएं, पुरुष और बच्चों की संख्या अधिक है।
