तपती गर्मी और चिपचिपेपन से क्या हो गए है आप परेशान, इन घरेलू नुस्खों से स्किन एलर्जी को करें कम
भीषण गर्मी के माहौल में स्किन पर घमौरियां तो वहीं पर कई स्किन एलर्जी भी हो गई है जो खुजली और जलन पैदा करती है। अगर आप भी घमौरियों की समस्या से परेशान हो गए है तो आपको घरेलू नुस्खों की जानकारी दे रहे है।
- Written By: दीपिका पाल
घमौरियों से निपटने के घरेलू उपाय (सौ. सोशल मीडिया)
इन दिनों तेज गर्मी का दौर चल रहा है जून में सूर्य देवता आग उगल रहे है तो वहीं पर उमस ने भी परेशान कर दिया है। भीषण गर्मी के माहौल में स्किन पर घमौरियां तो वहीं पर कई स्किन एलर्जी भी हो गई है जो खुजली और जलन पैदा करती है। इस मौसम के बीच ठंडा पानी मिल जाएं या फिर शरीर को ठंडक मिलने वाली चीजें मिल जाएं तो राहत मिलती है। घमौरियां, इस मौसम मे सबसे ज्यादा व्यक्ति के शरीर पर होती रहती है। चलिए जानते हैं इन घमौरियों से निपटने के घरेलू नुस्खों के बारे में…
जानिए क्या होती है घमौरियों की समस्या
गर्मी के मौसम में घमौरियां सबसे ज्यादा समस्या बनकर खड़ी हुई है। मेडिकल की भाषा में, घमौरियों को मिलिएरिया (Miliaria) के नाम से बुलाया जाता है। जब घमौरियां बढ़ती है तो स्किन में पसीने की नलिकाएं (स्वेद ग्रंथियां) बंद हो जाती हैं और पसीना स्किन की सतह के नीचे फंस जाता है। इसका प्रभाव यह होता है कि, घमौरियां लाल छोटे-छोटे दानें निकल जाते है। इन दानों की वजह से खुजली तेज होती है जो गर्मी औऱ उमस की वजह से होती है। घमौरियां होने की वजह सिर्फ गर्मी और पसीना नहीं है, बल्कि स्किन पर बैक्टीरिया और डेड सेल्स के जमा होने से दिक्कत ज्यादा बढ़ जाती है।
जानिए घमौरियों से निपटने के घरेलू नुस्खों के बारे में
आपको बताते चलें कि, घमौरियों की समस्या से निपटने के लिए आप घरेलू नुस्खों को अपना सकते है जो फायदा दिलाता है…
सम्बंधित ख़बरें
Rice Water Skincare: स्किनकेयर के लिए चावल के पानी कैसे है वरदान, यहां जानिए इससे होने वाले लाभ
Height Growth Foods: बच्चों की हाइट कैसे बढ़ेगी? डाइट में शामिल कर दें ये चीजें, फिर देखिए कमाल
Butter Yellow Color In Trend: समर फैशन में छाया बटर येलो कलर, हर मौके पर देगा सॉफ्ट और चिक लुक
महाराष्ट्र में बाल कटवाना और दाढ़ी बनवाना हुआ महंगा, 20% बढ़े दाम, जानें सैलून के नए रेट्स
1- अगर आप घमौरियों की जलन से परेशान हो गए है तो आप सबसे पहले बर्फ की सिकाई कर लें। यह आपके शरीर की गर्मी को शांत करने का काम करता है। इसके लिए एक साफ कपड़े में बर्फ के 2-3 टुकड़े लपेटकर प्रभावित क्षेत्र पर 5 से 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। यह स्किन के तापमान को कम करने का रामबाण उपाय है।
2-नीम की पत्तियां स्किन की समस्याओं को दूर करने का अचूक उपाय हमेशा से रहा है। दरअसल नीम में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो घमौरियों से होने वाले इंफेक्शन को रोकते हैं। स्किन की समस्याओं को कम करने के लिए आप 15-20 नीम की पत्तियों को आधे लीटर पानी में उबालें. इस पानी को ठंडा करके प्रभावित क्षेत्र को धोएं या पत्तियों का पेस्ट बनाकर लगाएं राहत मिलती है।
3-एलोवेरा जेल की तासीर भी ठंडी होती है जिसके इस्तेमाल से स्किन को नमी और जलन पर ठंडक मिलती है। आप ऐलोवेरा जेल को स्किन की समस्या पर लगाएं, 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें, यह न केवल घमौरियों को कम करता है, बल्कि स्किन को मुलायम भी बनाता है।
4- घमौरियों की समस्या के लिए चंदन का उपाय भी बेहद कारगर है। आप इसके लिए चंदन पाउडर को गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे घमौरियों पर लगाएं. चंदन स्किन को ठंडक देता है और जलन कम करता है। आप यहां पर 15 मिनट बाद इसे आसानी से धो सकते है। आराम मिलता है।
5- गर्मी से पनपी स्किन की समस्या को शांत करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते है। गुलाब जल या ठंडे पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। ऐसा अगर आप 20 मिनट तक लगाने के बाद धो लेते है तो गर्मी को सोखते हुए दानों को कम करती है।
6- घमौरियों को कम करने के लिए आप गुनगुने पानी में एक कप ओटमील 20 मिनट तक भिगोएं, फिर इस पानी से नहा लें। ओटमील से स्किन की जलन कम होती है और इंफेक्शन कम होता है।
