100 साल बाद बन रहा है अतिशुभ राजयोग;इन 3 राशि के जातकों का होगा भाग्योदय!
सावन शिवरात्रि के शुभ अवसर पर गुरु और चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग का संयोग बन रहा है। इससे कई राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। उनकी बिगड़ी किस्मत भी संवर सकती है। आइए जानते हैं कौन-सी राशियां
- Written By: सीमा कुमारी
सावन शिवरात्रि अतिशुभ राजयोग (सौ.सोशल मीडिया)
Sawan Shivratri 2025 Rajyog : 23 जुलाई को सावन महीने की शिवरात्रि मनाई जाएगी। इस बार सावन शिवरात्रि पर एक ऐसा ही शुभ संयोग भी बन रहा है, जिसे गजकेसरी राजयोग कहा जाता है।
ज्योतिषयों का कहना है कि, यह दुर्लभ योग करीब 100 साल बाद सावन शिवरात्रि के दिन बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए भाग्य के दरवाज़े खोल सकता है। इस दिन न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा, बल्कि कुछ जातकों को अचानक धन लाभ और मान-सम्मान प्राप्त होने के प्रबल योग बनेंगे।
आइए जानते हैं कि कौन-सी राशियां इस शुभ योग से होंगी लाभान्वित और किनके सितारे इस सावन शिवरात्रि पर जगमगाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Sawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
Sawan Vrat 2026: सावन में ये 6 व्रत करने वाले पर बरसती है भोलेनाथ की विशेष कृपा, क्या आपने रखा इनमें से कोई
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर चुपचाप कर लें ये 5 महाउपाय, भगवान विष्णु की कृपा से बदल सकती है किस्मत
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 4 नियम, एक छोटी भूल भी पड़ सकती है भारी
कौन-सी राशियां पर गजकेसरी राजयोग :
-
वृषभ राशि
ज्योतिषियों की मानें तो, वृषभ राशि वालों के लिए सावन शिवरात्रि पर बनने वाला गजकेसरी राजयोग बेहद शुभ एवं फायदेमंद साबित हो सकता है। यह शुभ योग आपकी राशि के लग्न भाव में बन रहा है, जिससे आपका आत्मविश्वास और आकर्षण दोनों में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी।
इसके अलावा, सामाजिक कार्य में मान प्रतिष्ठा की भी वृद्धि होगी। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हर कार्य में सफलता मिल सकती है।
-
मिथुन राशि
अगर बात मिथुन राशि की करें तो, गजकेसरी राजयोग का प्रभाव मिथुन राशि के ऊपर भी शुभ रहने वाला है। क्योंकि मिथुन राशि में ही इस योग का निर्माण हो रहा है। जिसके कारण मिथुन राशि को करियर कारोबार में लाभ मिल सकता है। जमीन प्रॉपर्टी आदि में धन निवेश कर सकते हैं और आर्थिक लाभ का योग बनेगा। वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा।
-
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए भी सावन शिवरात्रि पर बनने वाला गजकेसरी राजयोग बेहद शुभ एवं फायदेमंद साबित हो सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर कारोबार में लाभ मिलेगा। व्यापार में भी धन निवेश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि का भी योग बनेगा।
यह भी पढ़ें–सावन में सुहागिन महिलाओं के लिए श्रृंगार का होता है विशेष महत्व, जानिए अर्थ
-
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए भी सावन शिवरात्रि पर बनने वाला गजकेसरी राजयोग बेहद शुभ रहने वाला है। इस राशि के ऊपर सकारात्मक पड़ने वाला है। भाग्य का साथ मिलेगा हर अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। बॉस भी आपके कार्य से प्रभावित हो सकते हैं। जो रोजी रोजगार की तलाश में है उनकी तलाश पूरी हो सकती है।
