Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देवेंद्र फडणवीस पर किसका दबाव? सुले ने जताई चिंता, बोली- मां, मां होती है

Hindi Controversy : महाराष्ट्र में शुरू भाषा विवाद को लेकर एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस के पीछे दबाव के बारे में बात की है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 20, 2025 | 12:24 PM

सुप्रिया सुले और देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Hindi Controversy : महाराष्ट्र में राज्य की स्कूलों में पहली कक्षा से हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में लागू करने के मामले में माहौल गरमाया हुआ है। फिलहाल के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने त्रि-भाषा सूत्र पर रोक लगा दी है। लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि राज्य में त्रि-भाषा सूत्र लागू होकर रहेगा।

उनके इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में फिर बवाल मच गया। राज ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस को त्रि-भाषा सूत्र लागू करके दिखाने की चेतावनी दी है। इस बीच एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले ने हिंदी विवाद को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। सुप्रिया सुले ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भाषा को लागू करने के लिए इतना दबाव क्यों बना रहे है।

सुप्रिया सुले ने जताई चिंता

भाषा विवाद पर एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, “मैं देवेंद्र जी को लेकर बहुत चिंतित हूं। मुझे नहीं पता कि वह किसके दबाव में हैं। यह पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री हिंदी को मराठी से ऊपर रख रहा है।”

सम्बंधित ख़बरें

‘महाराष्ट्र को तालिबान बनाना चाहती है BJP’, हर्षवर्धन सपकाल का फडणवीस पर पलटवार, माफी मांगने से किया इनकार

Maharashtra Budget 2026: किसानों की कर्ज माफी की तैयारी! शिंदे समिति ने बैंकों से मांगा बकाया ऋण का डेटा

10 महीने बाद भी खाली हाथ, पहलगाम के शहीद हुए संतोष जगदाले की बेटी को अब तक नहीं मिली है सरकारी नौकरी

नवभारत निशानेबाज: टीपू की तारीफ करते सपकाल, देवाभाऊ हुए गुस्से से लाल

VIDEO | Mumbai: On language row, NCP (SP) MP Supriya Sule (@supriya_sule) says, “I am very concerned about Devendra Ji… I don’t know under whose pressure he is. This is the first time a Chief Minister is placing Hindi above Marathi.”#Maharashtra pic.twitter.com/dmiMqRzTHQ — Press Trust of India (@PTI_News) July 19, 2025

सुप्रिया सुले ने कहा, “मुझे देवेंद्र फडणवीस की बहुत चिंता हो रही है। देवेंद्र फडणवीस पर आखिर किसका दबाव है। बहुत सारे राज्य ऐसे है, जिन्होंने भाषा लागू नहीं की है। गुजरात सरकार, तमिलनाडु सरकार ना ओडिशा और ना ही केरल की सरकार ने बहुत सारे ऐसे राज्य है हिंदी भाषा को लागू नहीं किया है। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस पर किसका इतना दबाव है कि उनको ऐसा करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें –  जश्न के बाद राज ठाकरे ने मांगी माफी, बोले- विजय सम्मेलन में…

मां, मां होती है – सुले

सुप्रिया सुले ने कहा, “पहली बार इतिहास मे ऐसा होगा कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री मराठी को कम दिखा रहा है और हिंदी को ज्यादा मान दे रहा है। जितना मान मुझे मराठी पर है उतना ही हिंदी पर है उतना कन्नड़ पर है, उतना तेलुगु पर है, उतना हर भाषा पर है। हर भाषा का मान-सम्मान होना ही चाहिए। ये हमारी संस्कृति है। लेकिन इन्ही संस्कारों में किसी को कम दिखाना यह हमारी संस्कार में नहीं है।”

एनसीपी-एसपी सांसद ने कहा, “जिस राज्य से आप आते है, जिस राज्य के आप सरकार है उस राज्य की मातृभाषा है, मां है आपकी उसके साथ ऐसा क्यों कर रहे है। आप मौसी से भी उतना प्यार कीजिए कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन मां, मां होती है और महाराष्ट्र की मां मराठी है।”

Ncp sp mp supriya sule concerned about devendra fadnavis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2025 | 12:23 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Hindi Controversy
  • Supriya Sule

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.