- Hindi News »
- Latest News »
- Nandi Bull Is Worshipped Before Shiva Puja In Up And Mp
कहीं शिव पूजा से पहले नंदी बैल पूजा तो कहीं घी से होता अभिषेक, अनोखी परंपराएं
उत्तर भारत से लेकर कुछ राज्यों में शिवपूजा से पहले नंदी बैल की पूजा की जाती है। कहते है कि, भगवान शिव की पूजा करने से पहले नंदी पूजा करने से भगवान तक प्रार्थना आसानी से पहुंचती है।
- Written By: दीपिका पाल

नंदी बैल की पूजा (सौ. सोशल मीडिया)
सावन सोमवार की शुरुआत हो गई है जहां पर पहले सोमवार का व्रत 14 जुलाई को रखा गया। व्रत के दौरान भगवान शिव की आराधना शिवभक्त भक्ति के साथ करते है। शहरी इलाकों के अलावा ग्रामीण इलाकों में सावन की अलग ही धूम देखने के लिए मिलती है। सावन सोमवार के दिन कई इलाकों में खास तरह की परंपरा निभाई जाती है।
उत्तर भारत से लेकर कुछ राज्यों में शिवपूजा से पहले नंदी बैल की पूजा की जाती है। कहते है कि, भगवान शिव की पूजा करने से पहले नंदी पूजा करने से भगवान तक प्रार्थना आसानी से पहुंचती है। चलिए जानते है कैसे की जाती है नंदी बैल की पूजा।
जानें कहां और कैसे निभाई जाती है परंपरा
आपको बताते चलें, सावन सोमवार की परंपरा उत्तरप्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में भी निभाई जाती है। सोमवार की सुबह गांव के लोग नंदी बैल की पूजा विधि-विधान के साथ करते है। सावन के पहले सोमवार की सुबह लोग नंदी बैल को विशेष सम्मान देते हैं। पूजा की बात की जाए तो, सावन सोमवार के दिन सुबह-सुबह ग्रामीण नंदी बैल को विधि-विधान से स्नान कराते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Masik Shivratri: कब है ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि 2026? यहां जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
Coconut Upay: ज्योतिष और किस्मत से क्या है नारियल का कनेक्शन? जानिए कैसे मुसीबतों से बचा सकता है यह फल
Work Life Balance: ऑफिस, तनाव और थकान से हैं परेशान, गुरूदेव श्री श्री रविशंकर के विचारों से मिलेगा मोटिवेशन
Pradosh Vrat: 14 या 15 मई, किस दिन है प्रदोष व्रत? जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
स्नान के बाद उन्हें हल्दी और चंदन का लेप लगाया जाता है, जो पवित्रता और शुभता का प्रतीक है। इसके बाद भोग में मीठा परोसा जाता है। जिसमें गुड़, रोटी या अन्य पारंपरिक पकवान शामिल होते है। नंदी महाराज को भोग अर्पित करने के बाद ग्रामीण पास के शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव को जल अर्पित करते हैं और उनकी पूजा करते हैं।
जानिए परंपरा का असली अर्थ
यहां पर नंदी बैल की पूजा वाली परंपरा का अलग महत्व है। यह परंपरा न केवल ग्रामीणों की भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था को दर्शाती है, बल्कि पशुधन के प्रति उनके सम्मान को भी उजागर करती है। परंपरा को समझें, तो नंदी को भारतीय संस्कृति में केवल एक वाहन नहीं, बल्कि एक पवित्र जीव और शिवगणों में प्रमुख स्थान प्राप्त है। इस विशिष्ट पूजा के माध्यम से ग्रामीण यह संदेश देते हैं कि प्रकृति और उसके सभी तत्वों का सम्मान करना भी आध्यात्मिक जीवन का अंग है।
इस परंपरा की बात की जाए तो, आधुनिक युग में यह परंपरा ग्रामीण भारत में बड़े ही निष्ठा से निभाई जाती है। नंदी बैल की पूजा एक ओर तो शिवभक्ति का मार्ग है, वहीं दूसरी ओर यह पशु-कल्याण और प्रकृति के प्रति आभार का प्रतीक भी है। बदलते समय में आज भी इस प्रकार की परंपरा कायम है।
यह भी पढ़ें–विवाह में हो रही है देर तो सावन के मंगलवार को कुंवारी कन्याएं करें ये महाउपाय
51 किलो घी से होता है अभिषेक
एक अन्य परंपरा राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रसिद्ध है। यहां ताड़केश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक दूध या जल से नहीं बल्कि 51 किलो घी से किया जाता है. यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। यहां पर इस अनोखी परंपरा को लेकर यहां के लोगों का कहना है कि, जो भी व्यक्ति यहां शिवलिंग पर घी से अभिषेक करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. यही वजह है कि दूर-दूर से लोग इस अनूठे अभिषेक के लिए मंदिर पहुंचते हैं। बता दें कि, इस मंदिर की वास्तु रूपरेखा,जयपुर रियासत के प्रमुख वास्तुविद विद्याधर जी ने तैयार की थी। मंदिर के प्रांगण में स्थित भव्य पितल की नंदी महाराज की प्रतिमा भी एक खास आकर्षण है। लोग यहां पर बड़ी संख्या में पहुंचते है।
Nandi bull is worshipped before shiva puja in up and mp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट जगत में कोहली के नाम दर्ज हुआ एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
May 14, 2026 | 01:13 AMरायपुर में KKR पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘चेजमास्टर’ ने खेली नाबाद 105 रन की शतकीय पारी, 6 विकेट से जीता RCB
May 14, 2026 | 12:29 AMMP News: सिवनी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, चाय की टपरी पर 20 हजार की रिश्वत लेते धराया ASI
May 13, 2026 | 11:09 PMUP में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, 60 से अधिक लोगों की मौत, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें थमीं
May 13, 2026 | 10:58 PMबदलापुर जिमखाना में शुरू हुआ राज्य स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, बनाया जाएगा इनडोर स्टेडियम
May 13, 2026 | 10:54 PMछात्रों के लिए राहत या नया सियासी दांव? CM विजय की NEET खत्म करने की मांग से गरमाई राजनीति, जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 10:41 PMBalaghat News: ‘जीने की आरजू नहीं’, अपने दोनों बच्चों के साथ कुए में कूदा श्याम; मरने से पहले किया भावुक पोस्ट
May 13, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














