Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नितेश राणे को अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष ने सुनाई खरी खोटी, बोले-यहां रहना है तो…

Hindi Controversy: नितेश राणे के मदरसे पर दिए बयान को लेकर महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान भड़क गए। उन्होंने राणे को खरी खोटी सुनाई। साथ ही मुसलमानों को लेकर करारा जवाब दिया।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Jul 18, 2025 | 06:21 PM

प्यारे खान, नितेश राणे (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: महाराष्ट्र में मराठी भाषा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। नितेश राणे का कहना है कि मदरसों में उर्दू की जगह मराठी पढ़ाई जानी चाहिए और मस्जिदों में अजान भी मराठी में होनी चाहिए। उनके दिए इस बयान पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान भड़क गए हैं। उन्होंने नितेश राणे के बयान पर करारा जवाब दिया है।

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने कहा है कि नितेश राणे को सीरियसली लेने की जरूरत नहीं है। वो कुछ भी बोलते है। उन्हें मुसलमानों को सिखाने की भी जरूरत नहीं है। पहली बात मैं आपको बताना चाहूंगा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का इस सरकार के पहले जो ढाई साल का कार्यकाल था, उस समय उन्होंने मॉडर्न मदरसों पर जोर दिया। उन मदरसों के बच्चे अच्छी मराठी बोलते हैं।

अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने कहा, मुसलमानों को भी समझ आ गया है कि महाराष्ट्र में रहना है तो मराठी आना जरूरी है। इस भाषा से हमारा अस्तित्व जुड़ा है। आज अगर सरकार में नौकरी करनी है या पुलिस में भर्ती होना है तो मराठी आना बहुत जरूरी है।

Nagpur, Maharashtra: On Minister Nitesh Rane’s statement that Marathi should be taught in madrasas, Minority Commission Chairman Pyare Khan says, “There is no need to take Nitesh Rane seriously, nor does he need to teach Muslims anything. Chief Minister Devendra Fadnavis has… pic.twitter.com/VIgYUxRdr9

— IANS (@ians_india) July 17, 2025

मस्जिद में अब मराठी में अजान होती है

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने कहा कि अब आप कोल्हापुर की तरफ मस्जिदों पर ध्यान दें तो वहां जुमे की नमाज के दिन जो तकरीर होती है, वो मराठी में ही होती है। शायद यह बात नितेश राणे नहीं जानते, उन्हें वहां जाकर देखना चाहिए। देवेंद्र फडणवीस द्वारा बनाए गए मॉडर्न मदरसों में भी जाकर देखें। पहले वहां बच्चे अरबी पढ़ते थे।

यह भी पढ़ें – आएंगे आप दो टांग पर मगर जाएंगे स्ट्रेचर पर… वारिस पठान का नितेश राणे को चैलेंज

मुसलमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बातों को मानता है

नितेश राणे पर निशाना साधते हुए प्यारे खान ने कहा कि समझाने का एक तरीका होता है। आज मुसलमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की बातों को मानता है। 5 साल पहले तक मदरसों में केवल अरबी पढ़ाई जाती थी। मुट्ठी भर मदरसे होते थे, जहां सारी तालीम दी जाती हो लेकिन आज हर मॉडर्न मदरसे में मराठी का टीचर है। भाषा पढ़ाई जाती है, क्योंकि मुसलमानों को समझ में आ गया है कि कल को अगर अच्छी जगह नौकरी करनी है तो मराठी आना बहुत जरूरी है।

सारे मुसलमान अरबी में बात नहीं करते

प्यारे खान ने आगे कहा, मुसलमान का मराठियों से कोई विरोध नहीं है। मुसलमान यह बात जानता है कि मराठी पढ़ने से ही वह महाराष्ट्र में आगे बढ़ेगा। इसी तरह तमिलनाडु का मुसलमान जानता है कि तमिल पढ़नी होगी। सब जगह तो वे अरबी में बात नहीं करते। इसलिए मुसलमानों के खिलाफ बोलना, उनपर टिप्पणी करना बिल्कुल ठीक नहीं है।

Maharashtra minority commission chairman pyare khan angry on nitesh rane over marathi in madarsa and mosque statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2025 | 08:23 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Hindi Controversy
  • Maharashtra Politics
  • Nitesh Rane

सम्बंधित ख़बरें

1

खिड़की को तोड़ा तब मिला ऑक्सीजन, मोनोरेल में फंसे यात्रियों ने बयां किया खौफनाक मंजर

2

सोलापुर में वोट चोरी का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस कार्यकर्ता ने पेश किए सबूत, भाजपा की बढ़ी मुश्किलें

3

महाराष्ट्र में आफत की बारिश! फसल नुकसान पर कैबिनेट में हड़कंप, CM फडणवीस ने दिए राहत के आदेश

4

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता आरती साठे बनीं बॉम्बे हाईकोर्ट की जज, विपक्ष ने नियुक्ति पर उठाए सवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.