27 जुलाई का इतिहास : विश्व निशानेबाजी के नक्शे पर जसपाल राणा का स्वर्णिम कदम
27 July History-देश के निशानेबाजी के इतिहास में 27 जुलाई का दिन एक मील का पत्थर साबित हुआ, जब जसपाल राणा ने इटली में 1994 के दौरान 46वीं विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
- Written By: दीपिका पाल
27 जुलाई का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: देश के निशानेबाजी के इतिहास में 27 जुलाई का दिन एक मील का पत्थर साबित हुआ, जब जसपाल राणा ने इटली के मिलान शहर में 1994 में 46वीं विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने रिकॉर्ड स्कोर (569/600) बनाकर तहलका मचा दिया। विश्व निशानेबाजी के नक्शे पर जसपाल राणा का यह पहला स्वर्णिम हस्ताक्षर था। उन्होंने इसके बाद बहुत-सी सफलताएं हासिल कर देश का नाम रोशन किया, लेकिन उनका यह पहला सुनहरा कदम हमेशा यादगार रहेगा।
बता दें कि, जसपाल राणा (जन्म 28 जून 1976) एक भारतीय खेल निशानेबाज और कोच हैं। राणा ने एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते हैं और निशानेबाजी खेलों में भारत की उपस्थिति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत के सबसे सफल एथलीट हैं, जिन्होंने खेलों के चार संस्करणों: 1994 , 1998 , 2002 और 2006 में 15 पदक-9 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य-जीते हैं। इस कारनामे के लिए उन्हें कई बार नवाजा जा चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
28 जुलाई का इतिहास: प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत का दिन, जिसने बदल दी वैश्विक राजनीति की दिशा
27 जुलाई का इतिहास : मिलान में गूंजा भारत का नाम, जसपाल राणा का 1994 का स्वर्णिम कारनामा
26 जुलाई का इतिहास : जब 944 मिमी बारिश से थम गई थी मुंबई की रफ्तार, 1,000 से अधिक लोगों ने गंवाई थी जान
23 जुलाई का इतिहास: वर्ल्ड एंब्रियोलॉजिस्ट डे, जानिए पहली IVF शिशु लुई ब्राउन की कहानी
देश-दुनिया के इतिहास में 27 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…
1789 : पहली संघीय एजेंसी ‘द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स’ की स्थापना।
1862 : अमेरिकी शहर कैंटन में तूफान का कहर, 40 हजार लोगों की मौत।
1888 : फिलिप प्राट ने पहले इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।
1897 : बाल गंगाधर तिलक को पहली बार गिरफ्तार किया गया।
1935 : चीन की यांग जी और होआंग नदी में बाढ़ से दो लाख लोगों की मौत।
1982 : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा।
1987 : खोजकर्ताओं ने टाइटैनिक का मलबा खोजा।
1994 : निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
1996 : अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत के अटलांटा शहर में आयोजित ओलंपिक खेलों के रंगारंग कार्यक्रम के दौरान बम धमाका।
2003 : प्रसिद्ध हास्य कलाकार बॉब होप का निधन।
2006 : रूसी प्रक्षेपण यान नेपर धरती पर गिरा।
ये भी पढ़ें- आज के इतिहास की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
2024: इजराइल ने गाजा के स्कूल पर हवाई हमले किये, बच्चों समेत 30 लोगों की मौत।
2024: कमला हैरिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारी की घोषणा की।
