Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • देवउठनी एकादशी |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

17 जुलाई का इतिहास : महिलाओं को सार्वजनिक सेवाओं में भाग लेने की मिली थी पात्रता

17 जुलाई का दिन महिलाओं के लिए खासतौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि यही वह दिन है जब 1948 में महिलाओं को भी प्रशासनिक सेवा तमाम सार्वजनिक सेवाओं के लिए होने वाली परीक्षाओं में भाग लेने की पात्रता मिली थी।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jul 17, 2025 | 12:44 PM

17 जुलाई का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

नई दिल्ली: देश के इतिहास में 17 जुलाई का दिन महिलाओं के लिए खासतौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि यही वह दिन है जब 1948 में महिलाओं को भी प्रशासनिक सेवा और पुलिस सेवा समेत तमाम सार्वजनिक सेवाओं के लिए होने वाली परीक्षाओं में भाग लेने की पात्रता मिली। इससे पहले तक इन सेवाओं पर सिर्फ पुरुषों का अधिकार था। 17 जुलाई 2020 को ब्रिटेन में ‘क्वीन ऑफ द स्काइज’ कहे जाने वाले बोइंग 747 के बेड़े को ब्रिटिश एयरवेज ने अलविदा कह दिया है। यह एयरलाइन बोइंग के 747-400 मॉडल की दुनिया की सबसे बड़ी संचालक थी।

हालांकि कंपनी की इस बेड़े के 31 प्रसिद्ध वृहद आकार वाले विमानों का परिचालन 2024 में बंद करने की योजना पहले ही बना चुकी थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी जिसकी वजह से दुनिया भर के विमान करीब तीन महीने तक उड़ान नहीं भर पाए थे और आने वाले समय में भी यात्रियों की संख्या में कटौती के अनुमान के कारण समय से पहले ही इसे अलविदा कहने का निर्णय लिया गया। ब्रिटिश एयरवेज के पूर्ववर्ती बीओएसी ने 747 का सबसे पहली बार 1971 में इस्तेमाल किया था। इस विमान को प्यार से या तो ‘जंबो जेट’ या फिर ‘क्वीन ऑफ द स्काइज’ कहा गया और यह नए युग की हवाई यात्रा का संकेत बन गया। हालांकि आधुनिक ईंधन के हिसाब से उन्नत एयरबस ए 350 और बोइंग 787 के आने से इसके दिन लद गए।

देश और दुनिया के इतिहास में 17 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1489 : निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।
1549 : यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को निकाला गया।
1712 : इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्वविराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
1850 : हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।
1919 : यूरोपीय देश फिनलैंड में संविधान को स्वीकृति प्रदान की गई।
1929 : सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए।
1947: भारत का यात्री जहाज रामदास मुंबई के निकट तूफान में फंसा, 625 लोगों की मौत।
1948 : भारत में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत सभी सार्वजनिक सेवाओं में भर्ती होने की पात्रता मिली।
1950 : पंजाब के पठानकोट शहर के पास भारत की पहली यात्री विमान दुर्घटना।
1987 : ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।
1995 : फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया।
2000: बिहार की राजधानी पटना में स्थित लोकनायक जयप्रकाश हवाई अड्डा पहुंचते समय अलायंस एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 60 लोगों की मौत।
2006 : अंतरिक्ष यान डिस्कवरी अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर केप कैनबरा (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में सकुशल उतरा।
2008 : अफगानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइल और हेलीकॉप्टर से हमला किया।
2014 : यूक्रेन और रूस सीमा के निकट मलेशिया एयरलाइंस का बोइंग 777 विमान दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार सभी 298 यात्रियों की मौत।
2015 : इराक के दियाला में हुए आत्मघाती बम हमले में कम से कम 120 लोगों की मौत, 130 अन्य घायल।
2022 : दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारत की पीवी सिंधू ने सिंगापुर में महिला एकल फाइनल में चीन की वैंग झी यी को तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में हराकर सिंगापुर ओपन बैडमिंटन सुपर 500 टूर्नामेंट का खिताब जीता।

आज के इतिहास की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-

2023 : क्रीमिया को रूसी मुख्य भूभाग से जोड़ने वाले पुल पर विस्फोट, दो की मौत।
2024 : दक्षिण-पश्चिमी चीन के एक शॉपिंग मॉल में आग लगने से आठ लोगों की मौत।

ए़जेंसी इनपुट के मुताबिक

Know the important events of history of 17 july

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2025 | 12:44 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • Today In History
  • UPSC

सम्बंधित ख़बरें

1

1 नवंबर का इतिहास: सिखों को सदियों तक रिसने वाला जख्म मिला

2

31 अक्टूबर का इतिहास: अंगरक्षकों के हाथों तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या

3

इंदिरा गांधी पुण्यतिथि विशेष: वो 31 गोलियां, 2:23 बजे की घोषणा और ‘आयरन लेडी’ की अमर विरासत

4

30 अक्टूबर का इतिहास : 2008 में असम में हुए बम धमाके, 2022 में गुजरात में पुल हादसा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.