मुंबई में मूसलाधार बारिश से डूबा अंधेरी सबवे, यातायात प्रभावित, इन जिलों में जारी रेड अलर्ट
महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के कारण अंधेरी में जलभराव के कारण सबवे डूब गया है। आईएमडी ने बारिश के चलते दिशानिर्देश जारी किए गए है।
- Written By: प्रिया जैस
मुंबई में जलभराव (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: पश्चिम महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने कई इलाकों को प्रभावित किया है। रविवार शाम से मुंबई, ठाणे, कल्याण और वसई क्षेत्रों में बारिश तेज़ हो गई, जिससे मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और अधिक बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को मुंबई, रायगढ़, ठाणे और पालघर जिलों में जोरदार बारिश जारी रही।
मुंबई में भारी बारिश के कारण जलभराव के कारण अंधेरी सबवे को बंद कर दिया गया है। स्थिति को संभालने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुंबई पुलिस मौके पर मौजूद है। भारी बारिश के कारण पवई में जलभराव की समस्या आ गई है। आईएमडी द्वारा मुंबई और उसके उपनगरों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किए जाने के बाद, नागरिकों को तटीय और निचले इलाकों से बचने की सलाह दी गई है। मुंबई पुलिस अलर्ट पर है और सहायता के लिए तैयार है। आपात स्थिति के लिए 100, 112 या 103 डायल करें।
अंधेरी सबवे बंद
Mumbai, Maharashtra: Heavy rainfall caused water-logging in Andheri pic.twitter.com/j3zcvcmUFM — IANS (@ians_india) June 16, 2025
सम्बंधित ख़बरें
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
राजस्व मंत्री को कागज से हवा देने लगी महिला शहराध्यक्ष, इस व्यवहार पर चंद्रशेखर बावनकुले ने तुरंत लगाया ब्रेक
ठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास
पालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
वसई-विरार क्षेत्र में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग ने कोंकण और उत्तर महाराष्ट्र के लिए भी भारी बारिश के अलर्ट जारी किए हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। रत्नागिरी को रेड अलर्ट, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने कहा है कि तटीय क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश हो सकती है। उत्तर महाराष्ट्र में नासिक, आहिल्यानगर और जलगांव को येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, धुले और नंदुरबार में तेज हवाओं के साथ मूसलधार बारिश होने का अनुमान है, और इन दोनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिम महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र पर तेज बारिश की संभावना
पश्चिम महाराष्ट्र के जिलों में फिलहाल कोई विशेष अलर्ट नहीं दिया गया है, लेकिन इस क्षेत्र में भी बारिश का जोर बढ़ सकता है। पुणे, सतारा और कोल्हापूर के घाट क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है।
#WATCH | Maharashtra | Heavy rain lashes parts of Navi Mumbai leads to waterlogging in railway premises Visuals from Turbhe Railway Station pic.twitter.com/ETC9aGCcdS — ANI (@ANI) June 16, 2025
विदर्भ और मराठवाड़ा को येलो अलर्ट
मराठवाड़ा के छत्रपति संभाजीनगर, बीड, लातूर, जालना, नांदेड, धाराशिव, हिंगोली और परभणी जिलों को येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, विदर्भ के सभी 11 जिलों को येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें नागपुर, चंद्रपूर, अमरावती, वर्धा, गोंदिया, भंडारा, अकोला, यवतमाल, वाशिम और बुलढाणा शामिल हैं।
