- Hindi News »
- Religion »
- Forbidden To Pass Under The Fig Tree During The Kanwar Yatra
भूलकर भी इस पेड़ के नीचे से नहीं गुजरे कांवड़िएं, खंडित हो सकती है कांवड़ यात्रा
- Written By: दीपिका पाल
Kanwar 2025: कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को एक खास पेड़ यानि गूलर के पेड़ के नीचे से गुजरने की मनाही होती है। इस पेड़ के नीचे से गलती से भी गुजर जाए तो काफी नुकसान होता है।

कांवड़ यात्रा के दौरान के नियम (सौ. सोशल मीडिया)
Kanwar Yatra 2025: सावन के महीनें में कई व्रत और त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। वहीं पर कांवड़ यात्रा भी जारी है। वैसे तो कांवड़ियों के लिए कांवड़ यात्रा के दौरान कई नियम होते है जिनका पालन उन्हें करना होता है। आज हम आपको कांवड़ यात्रा से जुड़े एक और नियम के बारे में जानकारी दे रहे है जो जरूरी है। यात्रा के दौरान कांवड़ियों को एक खास पेड़ यानि गूलर के पेड़ के नीचे से गुजरने की मनाही होती है। इस पेड़ के नीचे से गलती से भी गुजर जाए तो काफी नुकसान होता है। कांवड़ यात्रा भी खंडित मानी जाती है। चलिए जानते है गूलर का पेड़ और कांवड़ियों के बीच का संबंध।
पूजनीय होता है गूलर का पेड़
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गूलर के पेड़ को पूजनीय माना जाता है। कहते है इसका संबंध शुक्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस पेड़ का संबंध यशराज कुबेर से भी है. जब कांवड़िये इस पेड़ के नीचे से गुजरते हैं तो उनके पत्ते या फल उनके पैरों के नीचे आ जाते हैं, जिससे भगवान शिव और अप्रसन्न होते हैं। भूलकर ही कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को इस पेड़ के नीचे से नहीं गुजरना चाहिए। इतना ही नहीं यह भी माना जाता है कि, कांवड़ियों को गूलर के पेड़ के नीचे से गुजरने की मनाही होती है क्योंकि गूलर के फल में असंख्य जीव-जंतु होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Fashion Tips: मानसून में ट्राई करें ये कलर कॉम्बो, मिलेगा फ्रेश और स्टाइलिश रेनी सीजन वाइब
Pranayama Benefits: सांसों पर ध्यान देकर दूर करें तनाव, दिनभर रहेंगे खुश और एनर्जेटिक
Hair Wash: सप्ताह में कितनी बार धोने चाहिए बाल? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
Dehydration In Periods: क्या कम पानी पीने से बिगड़ सकता है पीरियड फ्लो? जानिए पीरियड हेल्थ पर इसका असर
अगर किसी कांवड़िए का पैर इसके फल पर पड़ जाता है, तो उन्हें उन जीव-जंतुओं की हत्या का पाप लगता है और उनकी कांवड़ यात्रा खंडित हो जाती है। पाप लगने के बाद जल शिव पर चढ़ने के लायक नहीं रहता और कांवड़ियों को अपनी यात्रा दोबारा शुरू करनी पड़ती है। गूलर के पेड़ में नकारात्मक और बुरी ऊर्जाओं का वास बताया जाता है।
ये भी पढ़ें– पूजा की थाली में इन वस्तुओं का रहना है बेहद जरूरी, वरना अधूरी रह जाएगी आपकी पूजा
कांवड़ यात्रा खंडित हो जाएं तो है नियम
कहां जाता है, कांवड़ यात्रा से जुड़े कई नियम होते है जिसमें अगर किसी भी नियम की वजह से कांवड़ यात्रा खंडित हो जाती है तो कांवड़ियों को जल वहीं किसी पेड़ के नीचे विसर्जित कर देना चाहिए। साथ ही भगवान शिव से क्षमा मांग कर 108 शिव मंत्रों का जाप करना चाहिए,उसके बाद ही पुनः अपनी यात्रा की शुरुआत करनी चाहिए। इसके अलावा वैज्ञानिक कारण यह भी है कि, इस पेड़ पर असंख्य जीव और कीट रहते हैं, इस पेड़ के नीचे से गुजरने पर हो सकता है कांवड़ियों को कोई स्किन एलर्जी हो जाए। यही कारण है कि कावड़ियों को गूलर के पेड़ नीचे से गुजरने को मना किया जाता है।
Forbidden to pass under the fig tree during the kanwar yatra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: वृषभ राशि वालों को मिलेगा डूबा हुआ पैसा, जानें सोमवार का भाग्यफल
Jun 15, 2026 | 12:15 AMराज्य में नकली दवा कंपनियों पर कसेगा शिकंजा, जांच के लिए राज्य सरकार ने बनाई विशेष समिति
Jun 14, 2026 | 11:18 PMसत्ता या लोकप्रियता नहीं, बल्कि RSS का लक्ष्य है राष्ट्र निर्माण; जानिए धर्म परिवर्तन पर क्या बोले मोहन भागवत
Jun 14, 2026 | 11:16 PMदिल्ली मेट्रो में बच्चे ने CISF जवान पैर छूकर किया सैल्यूट, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Jun 14, 2026 | 11:07 PMक्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PMPM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PMTMC के बागी नेताओं पर भड़के हुमायूं कबीर, बोले- सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के साथ की गद्दारी; देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

काट लो ₹500 का चालान… रिक्शे पर नहीं बैठाने पर गोरखपुर में दरोगा ने दिखाई वर्दी की धौंस, VIDEO वायरल
Jun 14, 2026 | 10:19 PM
अमेरिका-ईरान में होगी सीक्रेट डील? क्या ये 3 फैसले बदल देंगे मिडिल ईस्ट का नक्शा?
Jun 14, 2026 | 06:32 PM
पाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 02:09 PM
कौन हैं धीरज सेठ? जिन्हें मिली भारतीय सेना की कमान, जानें उनके अहम योगदान- VIDEO
Jun 14, 2026 | 12:22 PM
बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM














