वर्कआउट के दौरान जरूर करें ये 4 प्रकार की एक्सरसाइज, बॉडी के हर पार्ट्स होंगे मजबूत
आज हम आपको कोर स्ट्रेन्थ से जुड़ी एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दे रहे है जो शऱीर के लिए फायदेमंद होती है। यहां पर कोर स्ट्रेन्थ को बेहतर बनाने के लिए हम चार प्रकार की एक्सरसाइज के बारे में जान लेते है।
- Written By: दीपिका पाल
कोर स्ट्रेन्थ एक्सरसाइज (सौ.सोशल मीडिया)
Core Strength Exercise: अच्छी सेहत के लिए खानपान पर ध्यान देना जितना जरूरी होता है उतना ही शरीर की मजबूती के लिए एक्सरसाइज करना। सर्दियों के मौसम में हर कोई एक्सरसाइज से परहेज करने लगते है लेकिन यह शरीर के हर अंग की मजबूती के लिए यह जरूरी होता है। आज हम आपको कोर स्ट्रेन्थ से जुड़ी एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दे रहे है जो शऱीर के लिए फायदेमंद होती है। यहां पर कोर स्ट्रेन्थ को बेहतर बनाने के लिए हम चार प्रकार की एक्सरसाइज के बारे में जान लेते है चलिए।
बॉडीवेट एक्सरसाइज होती है जरूरी
आपको बताते चलें कि, शरीर की कोर स्ट्रेन्थ को सही करने के लिए बॉडीवेट एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। कोर वर्कआउट करते हुए आप एब्स के साथ-साथ ऑब्लिक्स, हिप्स आदि पर भी इतना ही फोकस करती हैं और इससे आपकी स्ट्रेन्थ बेहतर होती है। यहां पर आप बॉडीवेट एक्सरसाइज इस प्रकार की कर सकते है…
माउंटेन क्लाइंबर (Mountain Climbers)
सम्बंधित ख़बरें
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
अचलेश्वर महादेव मंदिर: दानपेटी से निकलीं श्रद्धालुओं के मन की भावनाएं, किसी ने शादी तो किसी ने नौकरी मांगी
Bhiwandi Rape Blackmail Case: शादी का झांसा देकर शोषण, ब्लैकमेल कर युवती से लाखों की ठगी
Raja Shivaji Collection: ‘राजा शिवाजी’ ने संडे को किया धमाका, तीसरे दिन की कमाई से बनी टॉप मराठी फिल्म
यहां पर शरीर की मजबूती के लिए सबसे पहली एक्सरसाइज यह होती है जो कोर स्ट्रेन्थ को फायदा पहुंचाती है।इस एक्सरसाइज को अपने कार्डियो रूटीन का हिस्सा बनाते हैं, इसे करने के लिए हाई प्लैंक में शुरुआत करें। अब अपने एक घुटने को अपनी चेस्ट की ओर ले जाएं, फिर पैरों को तेज़ी से बदलें। इस दौरान आपकी बॉडी मूवमेंट ऐसी होगी, जैसे कि आप एक ही जगह पर दौड़ रहे हों। आप इस मूवमेंट को दोनों पैरों से लगातार करें।
साइड प्लैंक (Side Plank)
यहां पर इस कोर स्ट्रेन्थ की मजबूती के लिए साइड प्लैंक एक्सरसाइज होती है इसे आप वर्कआउट रूटीन अपना सकता है।यह खासतौर से आपके साइड एब्स मसलन ऑब्लिक्स पर काम करता है। साथ ही साथ, इससे शोल्डर स्टेबिलिटी भी बेहतर होती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप अपने पैरों को सीधा रखते हुए अपनी तरफ लेट जाएं। अब आप खुद को फोरआर्म पर टिकाएं और अपने हिप्स को ज़मीन से ऊपर उठाएं ताकि आपका शरीर एक सीधी रेखा में आ जाए। कुछ समय के लिए इस पोजिशन में रुकें। अब आप दूसरी साइड से भी ऐसा ही करें।
कोर स्ट्रेन्थ एक्सरसाइज (सौ.सोशल मीडिया)
लेग रेज (Leg Raises)
इस एक्सरसाइज को आप सर्दियों में कर सकते है यह कोर कंट्रोल को बेहतर बनाने के लिए होता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप अपनी पीठ के बल लेट जाएं और हाथ अपने हिप्स के नीचे रखें। अपने पैरों को सीधा रखें और उन्हें 90 डिग्री तक ऊपर उठाएं, फिर उन्हें ज़मीन से छुए बिना धीरे-धीरे नीचे लाएं। आप अपनी क्षमतानुसार 12-15 रेप्स कर सकती हैं। आप घर पर ही रोज बॉडीवेट एक्सरसाइजकर सकती हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
साइकिल क्रंच (Bicycle Crunches)
इस एक्सरसाइज को आप फिगर को मैंटेन करने के लिए कर सकते है इसके लिए सबसे पहले अपनी पीठ के बल लेटें और हाथों को अपने सिर के पीछे रखें। आप अपने एक घुटने को अपनी छाती की ओर लाएं ताकि वह विपरीत कोहनी से छू जाए। यह कुछ ऐसे है, जैसा कि आप लेटकर साइकिल चला रहे हों। अब इस तरह साइड बदलें। एक्सरसाइज के साथठंड के लिए फायदेमंद चीजेंआपकी सेहत का ध्यान रखेंगे
