- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Criminal Gang Nagpur Robbed Delivery Boy Killed Watchman
नागपुर में बदमाशों का आतंक, डिलीवरी ब्वॉय को लूटा, फिर चौकीदार की करी हत्या
Nagpur Crime : नागपुर में आपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही है। नागपुर में एक आपराधिक गैंग ने पहले तो डिलीवरी ब्वॉय को लूटा फिर एक चौकीदार की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर क्राइम (कंसेप्ट फोटो)
Nagpur Crime : नागपुर के वाठोड़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों की एक गैंग ने आतंक मचाया। पहले एक डिलीवरी ब्वॉय के साथ मारपीट कर उससे लूटपाट की। इसके बाद आरोपी एक निर्माणाधीन इमारत की झोपड़ी में घुसे। वहां चौकीदार को लूटने के इरादे से उसके साथ मारपीट की और चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इसमें 1 नाबालिग भी शामिल है। मृतक भरतवाड़ा रोड, पारडी निवासी लक्ष्मण रामदास मुले (48) बताए गए। गिरफ्तार किए गए 2 आरोपियों में सूरजनर, भांडेवाड़ी निवासी कुणाल भैयालाल वानखेड़े (18) और घनश्याम उर्फ अनूप बबली वंजारी (25) का समावेश है।
डिलीवरी बॉय के साथ की लूटपाट
वाठोड़ा थाने के बीट मार्शल चंद्रकांत निंबार्ते और किरणकुमार गवई बुधवार देर रात परिसर में गश्त कर रहे थे। बिडगांव टी-प्वाइंट पर उपस्थिति दर्ज करवाने के बाद डम्पिंग यार्ड की ओर जा रहे थे। रात 2.15 बजे भांडेवाड़ी डम्पिंग यार्ड के गार्ड ने बताया कि पानी की टंकी के पास बाइक पर सवार 3 लुटेरों ने डोमिनोज पिज्जा डिलीवरी करने वाले एक युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल और नकद लूट ली है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में गूंजेगी राफेल की दहाड़, 96 लड़ाकू विमानों का होगा स्वदेशी निर्माण, रक्षा क्षेत्र में भरी नई उड़ान!
हिलटॉप परिसर में सनसनी: कचरे में मासूम नवजात की लाश देख दहल गए नागरिक; हत्या की आशंका से हड़कंप!
Board Exam: 12वीं की परीक्षा में पकड़े गए 11 नकलची छात्र; अब तक 22 छात्र हुए ‘ब्लैकलिस्ट’
सावधान नागपुर! एक क्लिक और खाता साफ: शहर के 7 थानों में दर्ज हुई लाखों की ठगी; ठगों ने अपनाए 7 नए तरीके
दोनों वहां गए तो डिलीवरी ब्वॉय वहां से जा चुका था। आरोपियों के भांडेवाड़ी की तरफ भागने की जानकारी मिलने पर अन्य बीट मार्शल को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच शैलेषनगर पेट्रोल पम्प से प्रजापतिनगर चौक के बीच एक निर्माणाधीन इमारत के पास 2 लोग बाइक के साथ दिखाई दिए। पुलिस उनके पास पहुंची ही थी कि झोपड़ी से कुणाल निकलता दिखाई दिया।
यह भी पढ़ें – स्वच्छता सर्वे : नागपुर ना सुधरा, ना बिगड़ा, राष्ट्रीय स्तर पर 27वें स्थान पर सिटी
हिस्ट्रीशीटर होने के कारण पुलिस ने उसे पहचान लिया लेकिन तीनों बाइक पर सवार होकर भाग निकले। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद आरोपी संघर्षनगर से गायब हो गए। पुलिस ने निर्माणाधीन इमारत की झोपड़ी में जाकर जांच की तो लक्ष्मण खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े थे। आस-पास जेब से निकाले गए कागजात और कुछ नोट पड़े थे। तत्काल कंट्रोल रूम और आला अधिकारियों को जानकारी दी।
नशे के जुगाड़ के लिए कर दी हत्या
नागपुर में लूट के इरादे से लक्ष्मण की हत्या होने की बात स्पष्ट हुई। पुलिस ने पंचनामा कर लक्ष्मण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तत्काल आरोपियों की खोजकर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने नशे का जुगाड़ करने के लिए लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। कुणाल के खिलाफ इसके पहले भी गंभीर मामले दर्ज हो चुके हैं। लक्ष्मण की मौत से उनके परिजन गहरे सदमे में हैं।
Criminal gang nagpur robbed delivery boy killed watchman
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘सर से जो सरके…’ पर थिरके राजपाल यादव, जमानत के बाद पत्नी संग भतीजी की शादी में लगाए जबरदस्त ठुमके
Feb 19, 2026 | 07:55 PMउत्तर प्रदेश में कब होंगे पंचायत चुनाव? योगी के मंत्री ने खत्म किया सस्पेंस, बता दिया इलेक्शन का समय
Feb 19, 2026 | 07:51 PMहरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक कारनामा, महिला क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनी
Feb 19, 2026 | 07:39 PMगगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी : चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, कैसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स?
Feb 19, 2026 | 07:39 PMNashik News: कुंभ मेले के लिए एआई आधारित अत्याधुनिक सर्विलांस प्रणाली का परीक्षण
Feb 19, 2026 | 07:37 PMजर्सी बदली पर किस्मत न बदल पाई…अभिषेक शर्मा ने पहनी सिराज की जर्सी, फिर भी शून्य पर हुए आउट, फोटोज वायरल
Feb 19, 2026 | 07:22 PMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: तकनीकी शिक्षकों के प्रमोशन के लिए PhD की शर्त खत्म, CAS नियमों में ढील
Feb 19, 2026 | 07:22 PMवीडियो गैलरी

India AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PM
‘एआई समिट है या झुग्गी-झोपड़ी का माहौल?’ अव्यवस्था और डेटा चोरी पर भड़के पप्पू यादव, जानें क्या कहा
Feb 19, 2026 | 01:51 PM
वाराणसी की बकरा मंडी में बवाल: ‘अधिकारी’ बनकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने खदेड़ा, देखें वीडियो
Feb 19, 2026 | 01:45 PM
चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM














