- Hindi News »
- Latest News »
- Clash Between Congress And Bjp Workers In Latur Road Inauguration Program
कांग्रेस और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विरोध में नारेबाजी से बिगड़ा महौल
Maharashtra News: लातूर में एक सड़क उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला है।
- Written By: सोनाली चावरे

लातुर में कांग्रेस और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प (pic credit; social media)
मुंबई: आगामी चुनावों से पहले लातूर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सड़क उद्घाटन के दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अब तक किसी के खिलाफ कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रही है।
महाराष्ट्र में सियासी पार्टियों के बीच की खटास अब सरे आम सामने आ रही है। लातूर शहर में रविवार (14 जुलाई) को एक सड़क उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। यह घटना उस समय हुई जब पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक अमित देशमुख मजगे नगर इलाके में आयोजित उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे।
मिली जानकारी के अनुसार उद्घाटन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं का एक समूह, जिसमें शहर इकाई के अध्यक्ष अजीत पाटिल कव्हेकर भी शामिल थे, नारेबाजी और पोस्टरों के साथ मौके पर पहुंचा और कार्यक्रम को भंग करने की कोशिश की। बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सम्बंधित ख़बरें
बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
मतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
ईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
राज ठाकरे पर NSA लगाने की मांग, हाई कोर्ट के 3 वकीलों ने डीजीपी से की शिकायत
एक दूसरे के विरोध में नारेबाजी से हुई तीखी बहस
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिस सड़क परियोजना का उद्घाटन किया जा रहा है, वह बीजेपी सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हुई थी। लेकिन कांग्रेस इसका श्रेय लेने का प्रयास कर जनता को गुमराह कर रही है। इस विरोध के जवाब में कांग्रेस समर्थकों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों में थोड़ी देर के लिए तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई।
पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित
स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से किसी बड़े विवाद की नौबत नहीं आई। दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस झड़प को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
BJP नहीं चाहती विकास
घटना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस विधायक अमित देशमुख ने BJP पर आरोप लगाया कि वह शहर में विकास नहीं चाहती और शांति भंग करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे विरोध से न तो विकास रुकेगा और न ही जनता को गुमराह किया जा सकेगा। इस राजनीतिक टकराव ने लातूर में आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।
Clash between congress and bjp workers in latur road inauguration program
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM











