असम की ऑफबीट डेस्टिनेशन जहां मिलेगा मन को सुकून, नहीं गए तो होगा पछतावा
Assam Tourist Places: असम प्राकृतिक खूबसूरती से घिरी हुई एक ऐसी जगह है जहां पर हर कोई जाना पसंद करता है। लेकिन असम की प्रसिद्ध जगहों के अलावा भी कई जगह हैं जिन्हें एक्सप्लोर किया जा सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
असम की ऑफबीट डेस्टिनेशन (सौ. सोशल मीडिया)
Best Offbeat Places in Assam: कुछ लोग छुट्टियों में बीच, समुद्र या ऐतिहासिक जगहों पर जाना पसंद करते हैं तो वहीं कई लोगों को प्रकृति के करीब समय बिताना पसंद होता है। भारत में कई तरह के लोग हैं जो कई सारे ऑप्शन की तलाख में रहते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्राकृतिक सुंदरता को बयान करता है।
असम सिर्फ चाय के बागानों और काजीरंगा नेशनल पार्क के लिए ही नहीं बल्कि अन्य कई खूबसूरत जगहों के लिए भी जाना जाता है। यहां पर कई ऑफबीट डेस्टिनेशन है जहां मन को सुकून मिलता है। हरियाली, शांत वातावरण, पहाड़, नदियां और प्राकृतिक नजारे मन को मोह लेते हैं। भीड़ से हटकर किसी जगह पर जाना चाहते हैं तो असम की इन ऑफबीट जगहों को चुन सकते हैं।
हाफलांग
असम का एकमात्र हिल स्टेशन हाफलांग को पूर्व का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। हाफलांग में हरे-भरे पेड़ और शानदार नजारे देखने को मिलते हैं। घने जंगल, पहाड़ और झरने मन को सुकून देने वाले हैं। दोस्तों के साथ इस हिल स्टेशन की सैर के लिए जा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
असम एयरक्राफ्ट क्रैश में 5 जवान शहीद, एयर फोर्स ने दिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश
असम मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पास रखे कई महत्वपूर्ण मंत्रालय
Assam Cabinet Expansion: हिमंत सरकार के मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार, 12 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
बराक वैली टी स्टेट
असम की बराक वैली ऐसा नजारा पेश करती है जहां पर चाय के बागानों से घिरे खूबसूरत और शानदार दृश्य देखने को मिलते हैं। यहां पर दोस्तों या परिवार के साथ शांति से बैठकर आप समय बिता सकते हैं।
मानस नेशनल पार्क
असम का सबसे बड़ा टूरिस्ट अट्रैक्शन मानस नेशनल पार्क यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है। यह जगह हिमालय की तलहटी में स्थित है। जहां आप कई सारे जानवर करीब से देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- भारत के सबसे खूबसूरत गांव जो दिखाएंगे आपको जन्नत का नजारा, बैग पैक कर बना लें घूमने का प्लान
उमानंदा आइलैंड
असम में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा उमानंदा आइलैंड गुवाहाटी से फेरी लेकर पहुंच सकते हैं। यहां पर 17वीं शताब्दी में बने शिव मंदिर को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। ये असम की खूबसूरत जगहों में से एक है।
असम में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो प्रसिद्ध जगहों के अलावा शांति और सुकून के लिए इन ऑफबीट डेस्टिनेशन को भी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इन जगहों पर जाकर आपको प्रकृति की कीमत ज्यादा समझ आएगी और यहां से वापस जाने के दिल भी नहीं करेगा।
