टीवी एक्टर आशीष कपूर रेप केस में गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने पुणे से किया अरेस्ट

Ashish Kapoor Arrested: आशीष कपूर को दिल्ली पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया है। अगस्त के दूसरे हफ्ते में दिल्ली की एक हाउस पार्टी के दौरान उन्होंने बाथरूम में एक महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
टीवी एक्टर आशीष कपूर रेप केस में गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने पुणे से किया अरेस्ट
टीवी एक्टर आशीष कपूर रेप केस में गिरफ्तार
Published on
Updated on

Ashish Kapoor Arrested in Rape Case: टीवी एक्टर आशीष कपूर को दिल्ली पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। उन पर दिल्ली में हुई एक हाउस पार्टी के दौरान बाथरूम के अंदर पीड़िता से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप है। यह वारदात अगस्त के दूसरे हफ्ते में हुई थी, जिसके बाद 11 अगस्त को सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। बता दें कि आशीष कपूर कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुके हैं और मनोरंजन जगत में जाना-पहचाना नाम हैं।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की आशीष कपूर से मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। महिला का आरोप है कि वारदात की वीडियोग्राफी भी की गई थी, हालांकि पुलिस को अब तक ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला है। शुरुआत में एफआईआर में आशीष कपूर, उसके दोस्त, दोस्त की पत्नी और दो अज्ञात लोगों के नाम थे।

FIR और आरोपों में बदलाव

पीड़िता ने बाद में बयान बदलते हुए दावा किया कि सिर्फ आशीष कपूर ने ही उसके साथ रेप किया था। वहीं, महिला ने यह भी कहा कि जब वह बाथरूम से बाहर आई, तो आरोपी के दोस्त की पत्नी ने उसकी पिटाई की और फिर उसी ने PCR कॉल की। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान सामने आए, जिसमें यह साफ हुआ कि आशीष कपूर और पीड़िता बाथरूम में साथ दाखिल हुए थे।

कोर्ट और जांच की स्थिति

काफी देर तक बाहर न आने पर मेहमानों ने दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद झगड़ा हुआ। बाद में पीड़िता ने 18 अगस्त को एक और बयान दर्ज कराया, जिसमें उसने कहा कि आशीष कपूर और उसके दोस्त ने रेप किया और दोस्त की पत्नी ने हमला किया। हालांकि, 21 अगस्त को कपूर के दोस्त और उसकी पत्नी को अग्रिम जमानत मिल गई थी।

आशीष कपूर की लोकेशन ट्रैक

दिल्ली पुलिस ने आशीष कपूर की लोकेशन ट्रैक कर उसे पुणे से गिरफ्तार किया। अब आरोपी को दिल्ली लाकर आगे की पूछताछ की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में तेजी लाई गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गोपनीयता बरती जा रही है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com