Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आगरा में गिरी लक्ष्मी मंदिर की दीवार, 6 लोग बुरी तरह हुए घायल, चारों तरफ मची चीख-पुकार

Agra Laxmi Mandir Accident: आगरा में महालक्ष्मी मंदिर की दीवार गिरने से लगभग 3 फीट छत भी गिर गई। इससे दीवार के पास खड़े लोग छत से 15 फीट नीचे गिर गए। इनमें से कुछ लोग यमुना में भी गिर गए।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 08, 2025 | 09:51 PM

लक्ष्मी मंदिर की दीवार गिरी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Uttar Pradesh News: आगरा में महालक्ष्मी मंदिर की दीवार गिर गई। दीवार के साथ लगभग 3 फीट छत भी गिर गई। इससे दीवार के पास खड़े लोग छत से 15 फीट नीचे गिर गए। इनमें से कुछ लोग यमुना में भी गिर गए। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ और चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस और अन्य अधिकारी पहुंचे। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल भी मौके पर हैं।

महालक्ष्मी मंदिर यमुना नदी के किनारे स्थित है। यमुना का पानी मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। शाम करीब 7 बजे मंदिर प्रांगण में 30 से ज़्यादा लोग खड़े थे। तभी अचानक दीवार गिर गई। इसके बाद मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। पुलिसकर्मी भी मदद के लिए दौड़े।

6 लोगों को निकाला गया बाहर

पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। दीवार के नीचे दबे 6 लोगों को बाहर निकाला गया। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद कुछ लोगों के यमुना में गिरने की बात भी कई जा रही थी। जिसका पुलिस ने खंडन किया है।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली में मस्जिद के पास चला बुलडोजर…तो पाकिस्तान को लगी मिर्ची, बोला- खतरे में मुस्लिम इमारतें

‘पहले गोली मारो, फिर सवाल पूछो…’, ट्रंप की धमकी पर भड़का डेनमार्क, सैनिकों को दे दिया बड़ा आदेश

दिल्ली में बिन मौसम बरसात…प्रचंड ठंड के बीच अचानक बदला मौसम, स्वेटर के साथ निकला छाता

पिछले 6 महीने में 145 लोग जिंदा जले…अब जागी मोदी सरकार, गडकरी बोले- माफी या अनदेखी मूड में नहीं

एहतियात के तौर पर पुलिस ने महालक्ष्मी मंदिर को अपने नियंत्रण में ले लिया है। द्वार बंद कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि जब हादसा हुआ, उस समय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल अधिकारियों के साथ बल्केश्वर महादेव मंदिर के सामने बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे थे। सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंच गए।

यमुना से बाहर निकाले गए लोग

लोगों को बचाया जा रहा है। लोगों के हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं। एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कोई भी यमुना नदीं में नहीं गिरा है। चार से पांच लोग घायल हुए हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार दिलवाया जा रहा है।

थाना कमलानगर क्षेत्र के बल्केश्वर स्थित यमुना जी के किनारे लक्ष्मी मंदिर परिसर की एक दीवार अचानक नदी में ढह गई। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों के पानी में गिरने की सूचना प्रसारित की जा रही है, जिसके संबंध में अवगत कराना है कि प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा किसी भी व्यक्ति को… pic.twitter.com/bCiEtr0LgL — POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) September 8, 2025

चश्मदीद ने बताया हादसे का हाल

मौके पर मौजूद चश्मदीद ऋषि अग्रवाल ने बताया कि मैं साढ़े छह बजे माता के दर्शन करने मंदिर जा रहा था। द्वार पर पहुंचकर देखा तो लोग बाहर भाग रहे थे। मैंने पूछा क्या हुआ? लोगों ने बताया कि हादसा हुआ है। हादसे की आवाज सुनकर मैं मंदिर के अंदर भागा।

जब मैं मंदिर परिसर में पहुंचा तो खून से लथपथ तीन लोग बाहर भाग रहे थे। मैंने उनसे भी पूछा कि क्या हुआ? उन्होंने बताया कि मंदिर की दीवार गिर गई है।  कुछ लोग बाहर आ गए हैं। कुछ लोग दबे हुए हैं। उन्होंने मुझे बताया कि हादसे के समय वहां लगभग 40 लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: UP में अफसरों का नया कांड! मौर्य की मीटिंग नदारद रहे अधिकारी, CM योगी से होगी शिकायत

महालक्ष्मी मंदिर यमुना नदी से सटा हुआ है। इस समय यमुना नदी में बाढ़ की स्थिति है। लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि दीवार अंदर नहीं गिरी, वरना कई लोगों की जान जा सकती थी। महापौर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Agra laxmi temple wall collapses people trapped and swept in yamuna

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2025 | 09:51 PM

Topics:  

  • Agra News
  • Latest News
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.