17 मई का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Today Horoscope: आज का दिन शनिवार है इस दिन को भगवान शनिदेव और भगवान बजरंगबली की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। कहते हैं कि, सप्ताह के हर दिन किसी ना किसी देवी-देवताओं की पूजा के लिए निर्धारित किए गए है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है यहां पर नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही दिन तय होते है। चलिए जानते हैं आज शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…
मेष-
नई जिम्मेदारी से आप परेशान हो सकते हैं, विवाद से बचना चाहिये, पारिवारिक सुख एवं सहयोग में वृद्धि होगी, मांगलिक कार्य बनेगा।
वृषभ-
रूकी योजनायें फिर शुरू हो सकती हैं, दौड़धूप से स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी, ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे आपके मान सम्मान में कमी हो।
मिथुन-
वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी, मित्रों की कहासुनी का मलाल रहेगा, दायित्वों की पूर्ति होगी, व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा।
कर्क-
नाराज चल रहे लोगों को मनाना मुश्किल होगा, दिखावे के कारण खर्च अधिक होगा, पूज्य व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, भ्रमण मनोरंजन का योग है।
सिंह-
किसी की सिफारिश से रूका कार्य पूरा होगा, ऐसा कार्य बनेगा, जिससे निजी सुख में वृद्धि होगी, उठाईगीरों से सावधानी रखें।
कन्या-
सामाजिक जीवन में मान सम्मान बढे़गा, कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगे, संतान सम्बन्धी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी, यात्रा,देशाटन वाहन सुख प्राप्त होगा।
तुला-
जोखिम के कार्यो से बचें, पारिवारिक आयोजन से प्रसन्नता होगी, पदोन्नति में सुख का अनुभव होगा, उलझनों के साथ सफलता मिलने का योग है।
वृश्चिक-
अपूर्ण समाचारों पर लिये गये फैसले बदलना पडेंगे, भौतिक सुख सुविधा पर खर्च संभव है, मांगलिक कार्यो में सफलता मिलेगी, अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।
धनु-
धीमी शुरूआत के बाद भी कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, संतोष बना रहेगा।
मकर-
नये मकान पर विचार होगा, किसी का सहयोग लाभदायक रहेगा, आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी, किसी अभिन्न मित्र से भेंटवार्ता करनी पडे़गी।
कुम्भ-
निजी कार्यो को टालने से समस्या बढ़ सकती है, किसी बड़े आयोजन पर विचार विमर्श होगा, खानपान की अनियमितता रहेगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन-
युवाओं को अच्छी सफलता के योग हैं, कार्यक्षेत्र में परेशानी हो सकती है, संतान के कार्यो में व्यय होगा, आर्थिक मामलों में सावधानी बांछनीय।
आज जन्म लिया बालक परोपकारी स्वाभाव का होगा, परिश्रमी लगनशील उत्साही, और निष्ठावान होगा, पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते है, किन्तु बाद में उनके प्रति झुकाव रहेगा, कृषि, मकान, वाहन, आदि का सुख रहेगा, कृषि क्षेत्र में उन्नति होगी।
ज्येष्ठ कृष्ण पंचमीं को पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, के भाव में 30 से 40 रूपये की तेजी होने की संभावना है, धान्यों के भाव में स्थिरता रहेगी, रूई, सूत, कपास, वस्त्र, जूट, पाट, बारदाना के भाव में मंदी होगी, गुड़ खांड़ में तेजी होगी, भाग्यांक 3421 है।