Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड के हजारीबाग में बड़ा एक्शन, मारे गए 1.35 करोड़ के इनामी, सहदेव-सोरन सहित तीन नक्सली ढेर

झारखंड के हजारीबाग जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त ऑपरेशन में सोमवार सुबह एक करोड़ के इनामी माओवादी नक्सली सहदेव सोरन उर्फ प्रवेश सहित कुल तीन नक्सली मारे गए।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Sep 15, 2025 | 10:44 AM

हजारीबाग में एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरन सहित तीन नक्सली ढेर, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Naxalites Killed in Jharkhand: मुठभेड़ बरकट्ठा-गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में हुई। पुलिस मुख्यालय ने तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए। घटनास्थल से तीन एके-47 राइफल भी बरामद की गई।

मारे गए दो अन्य नक्सलियों में 25 लाख का इनामी और भाकपा माओवादी संगठन की झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का सदस्य रघुनाथ हेम्ब्रम और 10 लाख का इनामी वीर सेन गंझू शामिल हैं।

झारखंड पुलिस की दूसरी बड़ी सफलता

नक्सलियों के खिलाफ अभियान में दो दिन के भीतर झारखंड पुलिस की यह दूसरी बड़ी सफलता है। इसके पहले रविवार को पलामू के मनातू जंगल में सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के बीच मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव मारा गया था।

7 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बुर्जुवा पहाड़ी पर पुलिस ने 10 लाख के इनामी नक्सली अमित हांसदा उर्फ अपटन को ढेर किया था। बोकारो जिले का रहने वाला अमित 96 नक्सली वारदातों में वांटेड था।

अभी भी सक्रिय हैं सैकड़ों माओवादी

झारखंड पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में औसतन हर महीने तीन नक्सली मुठभेड़ों में मारे जा रहे हैं। फिलहाल राज्य में 100 से 150 माओवादी सक्रिय हैं। 58 नक्सली इनामी सूची में हैं, जिन पर कुल 5 करोड़ 46 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

#WATCH CRPF की कोबरा बटालियन, गिरिडीह और हजारीबाग पुलिस ने आज सुबह झारखंड के हजारीबाग में एक संयुक्त अभियान में 3 शीर्ष नक्सली नेताओं को ढेर कर दिया, जिन पर कुल मिलाकर 1.35 करोड़ रुपये का इनाम था। संयुक्त अभियान की वीडियो। (वीडियो सोर्स: CRPF) pic.twitter.com/jgYeCINGmX — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2025

पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में भाकपा माओवादी के 13 बड़े नक्सली हैं। इनमें मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी और असीम मंडल पर एक-एक करोड़ रुपए का इनाम है। इनके अलावा, अनमोल, मोछु, अजय महतो, अगेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, जयकांत और रापा मुंडा भी सूची में हैं।

बोकारो जिले के लुगु पहाड़ पर हुई थी बसे बड़ी मुठभेड़

इस वर्ष नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ी मुठभेड़ 21 अप्रैल को बोकारो जिले के लुगु पहाड़ पर हुई थी, जब एक करोड़ के इनामी प्रयाग मांझी उर्फ विवेक सहित आठ माओवादी मारे गए थे। झारखंड पुलिस और केंद्रीय बल मार्च 2026 तक राज्य को नक्सल मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत जनवरी से अब तक 28 नक्सली मारे जा चुके हैं।

-आईएएनएस इनपुट के साथ

Three naxalites including sahdev soran killed in jharkhands hazaribagh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 15, 2025 | 10:42 AM

Topics:  

  • Anti Naxal Operation
  • Jharkhand
  • Jharkhand News

सम्बंधित ख़बरें

1

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी मुठभेड़, 12 माओवादी मारे गए, ऑपरेशन जारी

2

बिहार में मारा गया 50 हजार का इनामी नक्सली, गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया यह जिला

3

3 इंटरनेशनल मैचों का करियर…अब बने JSCA के सचिव, जानें झारखंड के इस खिलाड़ी की कहानी

4

बिहार में 3-3 लाख रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, अब सरकार से पाएंगे इतने लाख

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.